बोमन ईरानी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Boman Irani Birthday: 44 की उम्र में मिला पहला फिल्म ब्रेक, एक शॉर्ट फिल्म ने बदल दी किस्मत

Boman Irani Struggle Life: बोमन ईरानी ने 44 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखकर साबित किया कि सफलता सही समय मांगती है। उन्होंने वेटर, फोटोग्राफर और अपनी मां की बेकरी चलाने तक कई काम किए।

सोनाली झा

Boman Irani Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह मान्यता गलत है कि सफलता पाने के लिए करियर की शुरुआत कम उम्र में ही होनी चाहिए। बोमन ईरानी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने 44 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और आज वह हिंदी सिनेमा के सबसे दमदार एक्टर्स में गिने जाते हैं। मुन्नाभाई MBBS से लेकर 3 इडियट्स तक, बोमन ने ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें भारतीय सिनेमा कभी भूल नहीं पाएगा।

अपने शुरुआती दिनों में बोमन फिल्मों से दूरी बनाए रखते थे, लेकिन किस्मत लगातार उनकी जिंदगी में रास्ता बना रही थी। करीब 42 साल की उम्र में उन्हें एक शॉर्ट फिल्म में काम करने का मौका मिला। मन नहीं था, लेकिन उन्होंने हां कर दी। यही छोटा-सा फैसला उनकी सबसे बड़ी सफलता बन गया। दिग्गज फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की नजर जब उस शॉर्ट फिल्म पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत बोमन को बुलाया और मुन्नाभाई MBBS ऑफर कर दी।

बोमन ईरानी की पहली फिल्म

मुन्नाभाई MBBS की शूटिंग केवल 14 दिनों की थी, लेकिन इन 14 दिनों ने बोमन की जिंदगी की दिशा बदल दी। डॉक्टर अस्थाना के उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बोमन रातों-रात पॉपुलर हो गए। फिल्मों में आने से पहले बोमन की जिंदगी संघर्ष से भरी थी। वह फोटोग्राफर थे, लेकिन यह उनका पहला पेशा नहीं था। उससे पहले उन्होंने अपनी मां की बेकरी संभाली। उनके पिता नहीं थे और मां ही बेकरी चलाकर परिवार का खर्च उठाती थीं। जब मां बीमार पड़ीं, तो बोमन को मजबूरी में बेकरी संभालनी पड़ी। 12 साल तक उन्होंने बेकरी चलाई, जिसमें खास तौर पर आलू के चिप्स बनते थे।

बोमन ईरानी का करियर

बेकरी से पहले बोमन मुंबई के ताज होटल में वेटर, रूम सर्विस स्टाफ और बार टेंडर के रूप में भी काम कर चुके थे। उनका परिवार चाहता था कि वह डॉक्टर या लॉयर बनें, लेकिन बोमन पढ़ाई में अच्छे नहीं थे और शुरुआती जिम्मेदारियों ने उन्हें कम उम्र में ही काम करने के लिए मजबूर कर दिया। उनका फिल्मी सफर भले ही देर से शुरू हुआ हो, लेकिन उन्होंने अपने हर किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि वह दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए। वास्तविक जीवन में बोमन सोच, सपनों और स्वतंत्रता को महत्व देते हैं और अपने निभाए किरदार वायरस के विचारों के बिल्कुल विपरीत हैं।

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल