सलमान खान (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Bollywood Under Threat: रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के करीबी को धमकी, करोड़ों की मांग

Salman Khan Threat: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के करीबी को धमकी भरा ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की गई। ईमेल में बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है।

सोनाली झा

Salman Khan's Close Person Gets Threat: मुंबई फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर दहशत के साए में नजर आ रही है। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने जहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे, वहीं अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीबी और इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स को धमकी भरा ईमेल भेजकर करोड़ों रुपये की मांग की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नामों को धमकियां मिल चुकी हैं और ज्यादातर मामलों में बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। ऐसे में सलमान खान के करीबी को मिली इस नई धमकी ने इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी है।

सलमान खान की सुरक्षा

मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड हस्तियों के घरों के आसपास पाई गई है। इस इनपुट के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। क्राइम ब्रांच डिजिटल ट्रेल, ईमेल सोर्स और कॉल डिटेल्स की जांच में जुटी हुई है। सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा पहले से ही कड़ी कर दी गई है। अब इस ताजा घटनाक्रम के बाद सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा अलर्ट हो गई हैं।

रणवीर सिंह से की गई करोड़ों रुपये की मांग

इसी बीच खबर है कि अभिनेता रणवीर सिंह को भी हाल ही में व्हॉट्सएप के जरिए एक वॉइस नोट भेजकर करोड़ों रुपये की मांग की गई है। इस मामले में भी बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लगातार मिल रही इन धमकियों ने बॉलीवुड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में जांच से जुड़े और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज