लद्दाख के लेह में फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई बॉलीवुड फिल्म की यूनिट 
मनोरंजन

Ladakh: फिल्म शूटिंग के वक्त बड़ा हादसा, फूड पॉइजनिंग की वजह से 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

Bollywood Film Unit: लद्दाख में चल रही फिल्म शूटिंग के दौरान फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है, जिसका शिकार फिल्म यूनिट के 100 से अधिक लोग हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनिल सिंह

StartFragment

Food Poisoning: लद्दाख के लेह में एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ। रविवार देर रात फूड पॉइजनिंग की वजह से फिल्म यूनिट के 100 से अधिक सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया, फिल्म यूनिट एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी, जब अचानक कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हुई। सभी को तुरंत लेह के सजल नरबु मेमोरियल (एसएनएम) अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इसे सामूहिक फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना से पहले शूटिंग स्थल पर करीब 600 लोगों ने खाना खाया था।

मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी 

अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सभी विभागों के कर्मचारियों को बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, “हमने मरीजों की भीड़ को प्रभावी ढंग से संभाला। पुलिस ने भी इमरजेंसी वार्ड में भीड़ को नियंत्रित करने और अफरा-तफरी रोकने में मदद की।”डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और ज्यादातर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मामले की हो रही है जांच 

अधिकारियों ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, ताकि फूड पॉइजनिंग का सटीक कारण पता लगाया जा सके। इस घटना ने बड़े पैमाने पर शूटिंग स्थलों, खासकर लेह जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यूनिट ने कौन सा खाना या पानी लिया था। साथ ही, फिल्म के निर्माता, निर्देशक या किसी प्रमुख बॉलीवुड सितारे के बीमार होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

लद्दाख में हुई इन फिल्मों की शूटिंग 

लद्दाख, जिसे बंजर और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के कारण ‘मूनलैंड’ कहा जाता है, बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का पसंदीदा शूटिंग स्थल रहा है। ‘3 इडियट्स’, ‘हकीकत’, ‘जब तक है जान’, ‘दिल से’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्में यहां की खूबसूरत वादियों में शूट हुई हैं। ‘हकीकत’ ने 1962 के भारत-चीन युद्ध को दर्शाया था और यह बड़ी हिट साबित हुई थी। इस क्षेत्र के नुब्रा, चंथांग और बटालिक जैसे स्थान हैं, जो पहले पर्यटकों के लिए खुले नहीं थे, लेकिन अब पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं।

EndFragment

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील