यौन शोषण मामले में 3 महीने तक दौड़ाती रही पुलिस 
मनोरंजन

Thane Police: यौन शोषण मामले में 3 महीने तक दौड़ाती रही पुलिस, एक्ट्रेस के कोर्ट जाने पर दर्ज हुई FIR

Bollywood Actress: मुंबई के करीब ठाणे से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दावा किया है कि तीन महीने तक वो यौन उत्पीड़न की शिकायत के लिए पुलिस के पास भटकती रही।

अनिल सिंह

Bollywood Actress Harassment case: मुंबई से सटे ठाणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यौन शोषण के बाद ठाणे पुलिस से शिकायत की। लेकिन मामले में 3 महीने तक एफआईआर नहीं हो सकी। जिसके बाद एक्ट्रेस को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि अब वो मामले की जांच में जुटी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी याचिका में दावा किया है कि अभिनेत्री की मुलाकात जूबिलेंट फूडवर्क्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया से एक होटल में हुई थी उन्होंने एक्ट्रेस को सिंगापुर बुलाया। जहां 18 मई 2023 को उसे नशीला पदार्थ दिया गया और फिर रेप किया गया। इस दौरान उनकी सहयोगी पूजा सिंह नाम की महिला ने घटना का वीडियो बना लिया और इस वीडियो के चलते आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पूजा सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है। एक्ट्रेस को एक कम्पनी में निदेशक बनाने का लालच भी दिया गया था। सिंह ने एक्ट्रेस को कंपनी में निदेशक बनाकर 50 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया, लेकिन 18 मार्च, 2024 तक सिर्फ 9.44 करोड़ रुपये ही निवेश किए गए, जो एक्ट्रेस की जानकारी के बिना उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

पीड़िता बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उसके साथ जो शोषण किया गया वह लगातार तीन दिनों तक चलता रहा। वीडियो के जरिए आरोपी ने एक्ट्रेस को ब्लैकमेल कर मुंबई और दिल्ली के कई होटलों में कई बार मिलने के लिए बुलाया। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उसने 11 नवंबर 2024 को ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अब जाकर मामले में एफआईआर दर्ज हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य