एक्टिंग के बाद बिजनेस में भी सुपरहिट निकलीं कृति सेनन, ब्रांड ने छुआ 400 करोड़ का आंकड़ा 
मनोरंजन

एक्टिंग ही नहीं बिजनेस में भी अव्वल हैं कृति सेनन, व्यापार जगत में बड़ी कामयाबी

Kriti Sanon के स्किनकेयर ब्रांड ने 400 करोड़ की ग्रॉस सेल्स का आंकड़ा पार किया है, ये नया कीर्तिमान है। ये दर्शाता है एक्टिंग नहीं बल्कि सफल बिजनेस में भी कृति ने खुद को साबित किया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Kriti Sanon Skin Care Brand: कृति सेनन बॉलीवुड की जबरदस्त अभिनेत्री ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने बिजनेस जगत में भी खुद को साबित किया है। उनकी स्किन केयर ब्रांड HYPHEN ने मार्केट में जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कंपनी ने सिर्फ 2 साल में 400 करोड़ के ग्रॉस सेल्स हासिल की है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 

ब्रांड ने ₹400 करोड़ का रेवेन्यू पार कर लिया है और इसकी 60% कस्टमर रीपीट रेट है, मतलब लोग बार-बार प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। देशभर में 19,000 से ज्यादा पिन कोड में इसकी पहुंच है और कंपनी के कस्टमर्स की संख्या सिर्फ एक साल में 1 मिलियन से बढ़कर 4 मिलियन हो गई है। कृति, जो पढ़ाई से एक इंजीनियर हैं, ने छह इंजीनियर्स के साथ मिलकर यह D2C ब्रांड शुरू किया था, जो सिर्फ दो साल में ₹400 करोड़ की ग्रॉस सेल्स तक पहुंच गया, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।

सच हुआ कृति सेनन का सपना 

अपने सफर के बारे में कृति ने कहा, “पिछले दो साल बहुत खास रहे हैं। HYPHEN को शुरू से बनाना मेरी ज़िंदगी का सबसे पर्सनल और खुशी देने वाला अनुभव रहा है। इसे एक आइडिया से ऐसा ब्रांड बनते देखना, जिसे इतने लोग पसंद करते हैं और उस पर भरोसा करते हैं, आज भी किसी सपने जैसा लगता है। मैं हर उस इंसान की शुक्रगुजार हूं जिसने हम पर भरोसा किया और हमें अपनी ज़िंदगी में शामिल किया। ! ये तो बस शुरुआत है, जहां हम स्किनकेयर को इनोवेशन से जोड़ते रहेंगे और उस कम्युनिटी के साथ बढ़ते रहेंगे, जिसने इसे इतना खास बनाया है। हैप्पी 2 इयर्स टू अस।”

कृति खुद इस ब्रांड में बहुत एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री सेनन के ब्रांड को सबसे अलग बनाता है इसका अनोखा मेल जैसे साइंस पर आधारित फ़ॉर्मूले, नेचुरल चीजों से बना होना और किफायती दाम। यही तीनों बातें पूरे भारत के ग्राहकों को खूब पसंद आई हैं। कृति खुद इस ब्रांड में बहुत एक्टिव रहती हैं और उनकी साफ़ सोच ने इस ब्रांड को सिर्फ एक और सेलिब्रिटी ब्रांड नहीं, बल्कि स्किनकेयर इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लाने वाला नाम बना दिया है। जबरदस्त तरक्की, नए-नए आइडिया और भरोसेमंद ग्राहकों के साथ, कृति सेनन सेलिब्रिटी बिजनेस की दुनिया में अपने तरीके से कामयाबी हासिल कर रही हैं और एक-एक करके सफलता की नई कहानियाँ बना रही हैं।

EndFragment

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान