अनुपम खेर का मां दुलारी के लिए छलका प्यार (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान

Anupam Kher Emotional Post: अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर कर उनके त्याग और संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि मां ने अपने सपनों को पीछे छोड़ उनके लिए रास्ता आसान बनाया।

सोनाली झा

Anupam Kher Mother Dulari Kher: अभिनेता अनुपम खेर अपनी अदाकारी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर मां दुलारी के साथ अपने बॉन्ड को शेयर करते रहते हैं। सोमवार को उन्होंने मां के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ तस्वीर पोस्ट कीं, जिसमें उनकी मां अभिनेता के ऑफिस की मुख्य कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं।

अनुपम ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि मां को किसी बड़े तोहफे की जरूरत नहीं होती, बस एक छोटी सी मुस्कान और प्यार से पूछा गया एक सवाल कि कैसी हो मां? अभिनेता ने इस पल का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले हफ्ते जब उनकी मां ऑफिस आईं थीं, तो वह खुद ही मुस्कराकर बोलीं कि ये तो मेरी कुर्सी है। अनुपम ने इस बात को स्वीकार करते हुए लिखा कि मां की यह बात बिल्कुल सच है। क्योंकि मैं आज जो कुछ भी हूं, वह मां की दुआओं और मेरे संघर्ष का नतीजा ही है।

अनुपम खेर का पोस्ट

अनुपम खेर ने कहा कि मां ने अपने सपनों को पीछे छोड़कर मेरे सपनों को पंख दिए। उन्होंने खुद धूप-छांव सही ताकि मेरा रास्ता आसान हो सके। माताएं अपनी जिंदगी, इच्छाएं और आराम बिना किसी शिकायत के परिवार पर न्योछावर कर देती हैं, बिना किसी शोर-शराबे और शिकायत के। अभिनेता ने कहा कि मां की तारीफ करते हुए बताया की उनकी मजबूती अक्सर उनकी मुस्कान के पीछे छिपी रहती है।

अनुपम खेर ने कही ये बात

अनुपम ने आगे लिखा कि कभी-कभी लगता है, हम जिंदगी भर उनके एहसानों का हिसाब नहीं चुका सकते और शायद उन्हें कोई हिसाब चाहिए भी नहीं। बस एक छोटी सी मुस्कान, एक ‘कैसी हो मां?’और थोड़ा सा साथ। मां आपकी कुर्सी हमेशा आपकी ही रहेगी। मैं तो बस उसे संभाल कर बैठा हूं। मां आपको शत शत नमन और प्रणाम। अभिनेता जल्द ही फिल्म 'फ्लिकर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वे एक रहस्यमयी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, फिल्म के बारे में अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह