बॉबी देओल के बेटे बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार 
मनोरंजन

फिल्मों में आने से पहले बॉबी देओल के बेटे कर रहे हैं ये काम, डेब्यू की तैयारी में आर्यमान और धरम

Bobby Deol Son: बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। खुद इस बात का खुलासा बॉबी देओल ने किया था और यह भी बताया था कि फिल्मों में आने के पहले उनके बेटे क्या कर रहे हैं। 

अनिल सिंह

Bobby Deol Son Aryaman Deol And Dharam Deol: देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल जल्द ही बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर आएंगे, हालांकि फिल्मों में काम करने से पहले बॉबी देओल की सलाह पर बेटे ने फिल्मों के डायरेक्टर्स को असिस्ट करने का काम शुरू कर दिया है। खुद बॉबी देओल ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके बेटे आर्यमान देओल और धरम देओल अभिनेता बनना चाहते हैं, जिसके लिए बॉबी देओल ने भी कभी उन्हें रोका नहीं बस बॉबी देओल का कहना यह है कि फिल्मों में आने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी कर लेनी चाहिए। बॉबी के दोनों बेटे पढ़ाई में अच्छे हैं। आर्यमान ने न्यूयॉर्क से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

न्यूज़ 18 को दिए गए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया था कि उनके बेटे आर्यमान देओल और धरम देओल बॉलीवुड की तैयारी कर रहे हैं, दोनों अभी फिल्म निर्देशकों और फोटोग्राफरों के साथ काम करके फिल्म की बारीकियां सीख रहे हैं। बॉबी ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी है, लेकिन एक्टिंग की राह चुनने से उन्हें कभी रोका नहीं है।

आर्यमान देओल की उम्र 23 साल की है और उन्होंने न्यूयॉर्क से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। आर्यमान की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जुहू इलाके में हुई है। हाइट में वह पापा बॉबी देओल जितने ही लंबे हैं। उनकी हाइट 6 फुट के आसपास है और वह फिल्मों में चॉकलेट हीरो का किरदार निभा सकते हैं। 20 साल की उम्र में ही वह चर्चा में आ गए थे। गदर 2 फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भी लोगों ने उन्हें पसंद किया था। बॉबी देओल के दूसरे बेटे धरम देओल करीब 20 साल हैं उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। धरम देओल की पब्लिक अपीरियंस भी कम है। जबकि आर्यमान देओल धरम देओल के मुकाबले अधिक लोकप्रिय हैं। बॉबी देओल के दोनों बेटे बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं। अब देखना यह होगा कि बॉबी देओल के बेटे आर्यमान को लेकर फिल्म के नाम का ऐलान कब किया जाता है।

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?