बिपाशा बसु ने मृणाल ठाकुर को दिया करारा जवाब 
मनोरंजन

Bipasha Basu: मृणाल ठाकुर को बिपाशा बसु ने दिया करारा जवाब! महिलाओं को दी मसल्स बढ़ाने की सलाह

Mrunal Thakur की टिप्पणी पर बिपाशा बसु करारा जवाब देते हुए नजर आई हैं। मृणाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बिपाशा को मर्दाना मसल्स वाली लड़की बता रही हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Bipasha Basu React On Mrunal Thakur: बिपाशा बसु ने मृणाल ठाकुर की टिप्पणी का जवाब दिया है। बिपाशा बसु ने कहा है कि हमें इस पुरानी सोच को खत्म करना होगा कि महिलाओं के पास मसल्स नहीं हो सकती। मृणाल ठाकुर ने उन्हें मर्दाना मसल्स वाली लड़की बताया था। मृणाल ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों ने उनकी आलोचना की। अब बिपाशा बसु की तरफ से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। 

बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें एक नोट लिखा हुआ दिख रहा है। उन्होंने मृणाल ठाकुर के कमेंट पर जवाब दिया है, लेकिन उन्होंने मृणाल ठाकुर का नाम नहीं लिखा है। उन्होंने बहुत ही सरल लहजे में अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही महिलाओं को लेकर बड़ी बात कही है। 

इंस्टा स्टोरी पर बिपाशा बसु ने क्या लिखा

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'मजबूत महिलाएं एक दूसरे को ऊपर उठाती हैं।' आगे उन्होंने लिखा खूबसूरत महिलाओं अपनी मसल्स बढ़ाओ.... हमें मजबूत होना चाहिए..... मसल्स की मदद से आपको अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ मिलेगी। इस पुरानी सोच को तोड़ो की महिलाओं को मजबूत दिखना या शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी नहीं है। भले ही इसमें मृणाल का नाम नहीं लिखा है पर सब जानते हैं बिपाशा की ये पोस्ट किसके लिए है। 

मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु के बारे में क्या कहा था

मृणाल ठाकुर की बात करें तो वह इस समय वो अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बिपाशा बसु पर तंज कसते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो पुराना है लेकिन वह उसमें बिपाशा बसु को मर्दाना मसल्स वाली लड़की कहते हुए नजर आई हैं।

इस पर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी। वीडियो में मृणाल ठाकुर खुद को बिपाशा बसु से बेहतर बताने का प्रयास कर रही थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मृणाल ठाकुर के बयान को बिना वजह का तंज कसना भी बताया था। 

EndFragment

INDIA Bloc Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार का काला चिट्ठा हमारे पास; SC में याचिका दायर करेंगे राहुल गांधी

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम