ब्रिटेन गॉट टैलेंट की सेकंड रनर अप बनी बिनीता छेत्री, 9 साल की बच्ची ने भारत का नाम किया रोशन  
मनोरंजन

9 साल की भारत की बच्ची का हुनर देख दंग हैं विदेशी जज, बिनीता छेत्री ने ब्रिटेन में मचाई धूम

असम की बिनीता छेत्री ने 9 साल की उम्र में भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया है। वह ब्रिटेन गॉट टैलेंट के फाइनल में पहुंची, जहां वह सेकंड रनर अप रहीं। उन्हें ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

अनिल सिंह

असम की बिनीता छेत्री ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। वह ब्रिटेन गॉट टैलेंट रियलिटी शो में हिस्सा लेने पहुंची थी, वह न सिर्फ फाइनलिस्ट बनी बल्कि उन्हें ट्रॉफी का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वह विजेता नहीं बन सकी और सेकंड रनर अप बनी हैं। यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बिनीता छेत्री की हौसला अफजाई की है।

बिनीता छेत्री की परफॉर्मेंस की अगर बात करें तो उनकी परफॉर्मेंस को देखकर विदेशी जज भी दंग रह गए। ब्रिटेन गॉट टैलेंट 2025 के फाइनल में बिनीता छेत्री का प्रदर्शन शानदार था। जिसके लिए उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। बड़े बड़े हुनरबाजों के बीच उन्हें उनके डांस के लिए खूब तारीफ मिली, लेकिन बिनीता फाइनल ट्रॉफी जितने में सफल नहीं हुई, वह शो की सेकंड रनर अप बनी हैं।

बिनीता छेत्री भारत की पहली कंटेस्टेंट बनी हैं जो ग्लोबल रियलिटी शो के फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई, उनकी सफलता को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया वो उनका हौसला बढ़ाते हुए और उन्हें सेकंड रनर बनने पर बधाई देते हुए नजर आए हैं।

सोशल मीडिया पर असम की रहने वाली बिनीता छेत्री के वीडियो पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रियलिटी शो ब्रिटेन गॉट टैलेंट 2025 में अपने हुनर से लोगों को दीवाना बना दिया। उनका डांस देखकर न सिर्फ ब्रिटेन बल्कि दुनिया भर के दर्शक दंग रह गए। इतना ही नहीं शो में मौजूद जजों ने भी उनके डांस की तारीफ की। सोशल मीडिया पर असम की रहने वाली बिनीता छेत्री के लिए लोग पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें असली सुपरस्टार बताया जा रहा है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल