‘बिंदिया के बाहुबली 2’ का ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘बिंदिया के बाहुबली 2’ का ट्रेलर रिलीज, सत्ता की जंग में उलझे दवन परिवार पर मंडराया तबाही का खतरा

Crime And Politics Web Series: अमेजन एमएक्स प्लेयर पर ‘बिंदिया के बाहुबली’ सीजन 2 का ट्रेलर आ चुका है। सत्ता, परिवार और हिंसा की जंग में इस बार कहानी और भी खतरनाक मोड़ लेती नजर आ रही है।

स्नेहा मौर्या

Bindiya Ke Bahubali Season 2 Trailler Out: अमेजन एमएक्स प्लेयर ने अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘बिंदिया के बाहुबली’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। राज अमित कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों को काल्पनिक कस्बे बिंदिया की सियासी, आपराधिक और पारिवारिक उथल-पुथल में ले जाने वाली है। ट्रेलर साफ इशारा करता है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा डार्क, हिंसक और इमोशनल होने वाली है।

क्या तबाह हो जाएगा दवन परिवार?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया सीजन वहीं से शुरू होता है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। दवन परिवार के मुखिया बड़ा दवन जेल में हैं और बाहर हालात संभालने के लिए प्रतिद्वंद्वी गुटों से शांति की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी ये रणनीति ज्यादा देर टिक नहीं पाती।

उनका बेटा छोटा दवन हालात को अपने तरीके से संभालना चाहता है और कहीं ज्यादा आक्रामक रास्ता अपनाता है। इसी फैसले के साथ घटनाओं की एक ऐसी श्रृंखला शुरू होती है, जो न सिर्फ दवन परिवार बल्कि पूरे कस्बे को तबाही की ओर धकेल देती है। ट्रेलर में लगातार बढ़ती हिंसा, सत्ता संघर्ष और अंदरूनी साजिशों की झलक साफ दिखाई देती है।

सत्ता और उत्तराधिकार की होगी जंग

‘बिंदिया के बाहुबली 2’ की कहानी सत्ता, वर्चस्व और उत्तराधिकार की लड़ाई पर केंद्रित है। दवन परिवार के भीतर गहराती दरारें और पावर के लिए मची होड़ यह सवाल खड़ा करती है कि सबसे बड़ा खतरा बाहर नहीं, बल्कि घर के अंदर ही मौजूद है। यह सीरीज 21 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

सीरीज में ये सितारे आएंगे नजर

इस सीजन में सौरभ शुक्ला, रणवीर शौरी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सीमा बिस्वास, सुशांत सिंह, शीबा चड्ढा, साई तम्हंकर, तनिष्ठा चटर्जी, विनीत कुमार और आकाश दहिया जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। नया सीजन सीरीज की दुनिया को और बड़ा करने का वादा करता है, जहां अपराध, राजनीति और पारिवारिक संघर्ष को खास देसी ह्यूमर और छोटे शहर के स्वैग के साथ पेश किया गया है।

छोटा दवन के किरदार में लौट रहे रणवीर शौरी ने बताया कि यह सीजन दिखाता है कि कैसे बेकाबू महत्वाकांक्षा इंसान को विनाश की ओर ले जाती है। उनके मुताबिक, छोटे को लगता है कि सत्ता उसे इज्जत दिलाएगी, लेकिन हर जीत के साथ वह कुछ और खोता चला जाता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट