एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Elvish Yadav Threat: एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी, मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

Elvish Yadav को विदेशी नंबर से मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई। इस धमकी भरे मैसेज के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनाली झा

Elvish Yadav Extortion Case: बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इतना ही नहीं पैसे न देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस हरकत से आ गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 5 मई को एल्विश यादव के पास एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। हालांकि वह कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके कुछ देर बाद उसी नंबर से उन्हें व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया।

मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक बताया और एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की मांग की। मैसेज में साफ तौर पर कहा गया कि रकम दो दिन के भीतर पहुंचानी होगी, नहीं तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। एल्विश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि धमकी भरे मैसेज सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि उनके पिता के मोबाइल नंबर पर भी भेजे गए।

एल्विश यादव ने पुलिस को दी जानकारी

परिवार को धमकी मिलने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई। इसके बाद एल्विश यादव ने तुरंत सेक्टर-56 थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस विदेशी नंबर और मैसेज भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।

एल्विश यादव का सफर

एल्विश यादव देश के लोकप्रिय यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हिस्सा लिया था और शो जीतकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर करोड़ों में है। बिग बॉस के बाद एल्विश लगातार कई टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में नजर आए हैं।

लाफ्टर शेफ में कर रहे हैं दर्शकों को एंटरटेन

इन दिनों एल्विश यादव लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी जोड़ी करण कुंद्रा के साथ बनी है। दोनों की केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। एल्विश शो में सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं बल्कि अपनी मजेदार बातों और कॉमेडी से भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं अब इस धमकी भरे मामले के सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID