बिग बॉस 20 काजी तौकीर और मनीष गोयल (सौ. Instagram@jiohotstarreality)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 के घर में होगा घमासान, अलार्म को लेकर भिड़ेंगे अरिश्फा-स्काउट, मनीष के लिए मुसीबत बनेगा मजाक

Bigg Boss News: बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में स्काउट ओपी और अरिश्फा खान के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी। वहीं काजी तौकीर का प्रैंक मनीष गोयल पर भारी पड़ेगा और जैस्मीन सैंडलस लाइव परफॉर्म करेगी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • बिग बॉस 20 में स्काउट-अरिश्फा के बीच छिड़ी जुबानी जंग

  • काजी का प्रैंक मनीष गोयल पर पड़ा भारी

  • दिवाली पार्टी में जैस्मीन सैंडलस की लाइव परफॉर्मेंस

Bigg Boss 20 Manish Qazi Fight: कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 20 का घर आज युद्ध का मैदान बनने वाला है। वीकेंड का वार एपिसोड के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है।

वीकेंड का वार एपिसोड में दिवाली सेलिब्रेशन के बाद अब बिग बॉस के घर का माहौल गर्माता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर अरिश्फा और स्काउट के बीच में जुबानी जंग छिड़ेगी, तो वहीं दूसरी ओर काजी तौकीर और मनीष के बीच में तकरार देखने के लिए मिलने वाली है।

स्काउट और अरिश्फा के बीच हुआ घमासान

जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में स्काउट ओपी और अरिश्फा खान के बीच में जोरदार बहस होती हुई नजर आ रही है। इस प्रोमो में स्काउट ओपी सो रहे होते है, तो बिग बॉस का अलार्म बज जाता है। इस हफ्ते की कैप्टन बनी अरिश्फा स्काउट ओपी को लेकर टिपण्णी करती है, जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ जाती है।

मनीष पर भारी पड़ा मजाक

जियो हॉटस्टार के एक और प्रोमो में काजी तौकीर को लड़कियों के कपड़े पहनकर प्रैंक करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि काजी का ये प्रैंक बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर मनीष गोयल को भारी पड़ जाता है। बिग बॉस के इस प्रोमो में काजी लड़की की ड्रेस पहनकर मस्ती कर रहे होते है और वो मनीष को छेड़ते है, जिसके बाद मनीष भी मस्ती में काजी को गोद मे उठा लेते हैं। मजाक खत्म होने के बाद काजी मनीष को उनकी हरकत के लिए खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आते हैं।

बिग बॉस में लाइव परफॉर्म करेगी जैस्मीन सैंडलस

बिग बॉस 20 में दिवाली के मौके पर बिग बॉस ने सभी घरवालों के लिए दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस दिवाली पार्टी में धुरंधर फिल्म में अपने गानों का जलवा दिखा चुकी जैस्मीन सैंडलस लाइव परफॉर्म करती हुई दिखेगी। प्रोमो के अनुसार, जैस्मीन का जाइए सजना गाना सुनकर कई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो जाएगी।

एक एपिसोड में दिखेंगे लड़ाई, मस्ती और इमोशन

बिग बॉस 20 के आगामी एपिसोड में जहां स्काउट और अरिश्फा की बहस से घर का माहौल गरमाएगा, वहीं काजी और मनीष के बीच प्रैंक के बाद तकरार देखने को मिलेगी। दूसरी ओर जैस्मीन सैंडलस की परफॉर्मेंस दिवाली सेलिब्रेशन को भावुक और खास बना देगी।

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत, 3 घायल

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह