Priyanka Chopra की दिवाली पार्टी फोटोज ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खड़े किए सवाल

Priyanka Chopra Diwali: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में दिवाली मनाई। सेलिब्रेशन की तस्वीरों में नॉनवेज फूड नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।
Priyanka Chopra Diwali Celebration Non Veg Controversy
प्रियंका चोपड़ा दिवाली पार्टी(सौ. Instagram @priyankachopra)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिवाली पर नॉनवेज खाने को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा

  • निक और बेटी मालती संग लॉस एंजिल्स में मनाई दिवाली

  • पटाखों पर पुराने बयान को लेकर भी यूजर्स ने साधा निशाना

Priyanka Chopra Diwali Celebration Non Veg Controversy: मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सात समंदर पार लॉस एंजिल्स में धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की।

प्रियंका चोपड़ा के द्वारा दिवाली पार्टी की फोटोज को देखकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स भड़क गए हैं। क्योंकि एक्ट्रेस के द्वारा शेयर की गई इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा को नॉन वेज खाते हुए देखा गया है। जिसे देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर त्योहार के दिन मांस खाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिवाली के दिन मांसा खाने को लेकर उठाया सवाल

उन्होंने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर दीपावली मनाई थी और पारंपरिक लिबास में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के हाथ में फ्राइड प्राउन (झींगा) जैसा नॉन-वेज फूड दिखाई दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दिवाली के दिन मांसाहार खाने को लेकर उनकी आलोचना की।

पुराने बयानों को दिलाया याद

कई यूजर्स ने उनके पुराने बयानों को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने दिवाली पर पटाखे न चलाने की अपील की थी। कुछ लोगों ने तंज कसा कि अस्थमा का नियम सिर्फ दिवाली पर ही क्यों याद आता है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि दीपावली में नॉनवेज।

Priyanka Chopra Diwali Celebration Non Veg Controversy
Diwali पर समय रैना के घर सजी कॉमेडियनंस की महफिल, मेधा शंकर की मौजूदगी ने बढ़ायी अफेयर की चर्चा

भारतीय परंपराओं को जीवित रखने की बात

एक और यूजर ने लिखा कि दीपावली पर कोई नॉनवेज कैसे खा सकता है और कैंडल क्यों, दीये क्यों नहीं। प्रियंका अक्सर विदेश में रहते हुए भी अपनी भारतीय परंपराओं को जीवित रखने की बात कही है। उन्होंने निक और मालती के साथ अपनी फैमिली लाइफ में भारतीय रीति-रिवाजों और त्योहारों को हमेशा जगह दी है।

जल्द भारतीय सिनेमा में करेगी वापसी

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी मेगा-बजट फिल्म वाराणसी के जरिए भारतीय सिनेमा वापसी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इसमें मंदाकिनी का किरदार निभाती नजर आएंगी और इस फिल्म में एक्शन, टाइम ट्रैवल तथा एक शानदार डांस नंबर देखने को मिलेगा।

फिल्म में अभिनेत्री के अलावा महेश बाबू (रुद्र के रूप में), प्रियंका चोपड़ा (मंदाकिनी के रूप में) और पृथ्वीराज सुकुमारन (खलनायक कुंभ के रूप में) में अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी अंटार्कटिका, अफ्रीका और वाराणसी जैसे विभिन्न स्थानों व कालखंडों से होकर गुजरती है।