Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: कलर्स टीवी के ओजी रियलिटी शो बिग बॉस में ये आने वाला हफ्ता काफी धमाकेदार साबित हो सकता है। हालांकि फिलहाल ये शो कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिग बॉस 20 में जहां एक ओर गुल्लू और कनिका के बीच दोस्ती गहरी होती हुई दिख रही है, तो वहीं दूसरी ओर तकरार के चलते घर का माहौल भी गर्मा गया है। इस शनिवार को वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएगे।
इस सप्ताह आसिफ खान, स्काउट ओपी और आम्रपाली दुबे ने शो के मेकर्स पर पक्षपात करने के आरोप लगाए थे। वहीं मैरी कॉम ने यंग डीएसए के सामने माही विज पर उन्हें गाली देने का आरोप लगाया। दूसरी ओर काजी तौकीर की कुछ बातों पर कनिका मान ने भी सवाल उठाए। इन विवादों के बीच अब सलमान खान घरवालों को उनके बयानों और रवैये पर जवाब देते नजर आएंगे।
सामने आए प्रोमो में सलमान खान घर में एंट्री करते हुए कहते हैं कि घरवालों ने एक-दूसरे को काफी कुछ सुना दिया है, लेकिन अब सुनाने का वक्त आ गया है। इसके बाद वह स्काउट ओपी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखाई देते है। सलमान कहते है कि अगर किसी को लगता है कि बिग बॉस उनके खिलाफ है या पक्षपात कर रहे है, तो हर गलत स्थिति के बाद यही बात क्यों कही जाती है। वह स्काउट ओपी की ओर इशारा करते हुए उनसे इस मुद्दे पर सवाल करते नजर आते है।
प्रोमो में सलमान खान माही विज से सीधे पूछते है कि क्या उन्होंने यंग को गाली दी थी। इस पर माही कहती है कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने यंग को गाली दी थी। उनका कहना है कि बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ कहा जरूर था, लेकिन वह यंग के लिए नहीं था।
वहीं ईशा रिखी भी कहती है कि वह उस वक्त वहां मौजूद थी और उन्होंने कोई गाली नहीं सुनी थी। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि सच यह है कि माही ने ऐसी कोई गाली नहीं दी थी। उनके अनुसार, जो गाली दी गई थी, वह स्थिति को लेकर थी और यंग के नाम से जुड़ी हुई नहीं थी। अब वीकेंड का वार में इन मुद्दों पर सलमान खान की पूरी बातचीत देखने के लिए दर्शकों की नजरें शो पर टिकी हैं।