Bigg Boss 20: कपड़ों को लेकर माही विज और मैरी कॉम में हुई बहस, बॉक्सर के छलके आंसू, बोलीं- मैं ऐसी नहीं हूं

Bigg Boss 20 Highlights: 'बिग बॉस 20' के 13वें एपिसोड में माही विज और मैरी कॉम के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। दूसरी तरफ नया कैप्टन गुल्लू के गलत जवाबों से घर वालों को राशन से हाथ धोना पड़ा।
Bigg Boss 20 Highlights
मैरी कॉम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 Fight: बिग बॉस 20 का नया एपिसोड हंगामेदार रहा, जहां एक तरफ घर की नई कैप्टेंसी की कमान गुल्लू को मिली है, वहीं दूसरी तरफ सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। टास्क के दौरान चोट लगने और एक-दूसरे पर फुटेज पाने का आरोप लगाने से माहौल गरमा गया। घर में बने अलग-अलग समूहों के बीच आपसी विश्वास और रणनीति को लेकर भी खूब खींचतान नजर आई। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे के घर के अंदर खेल पर सवाल उठाए और खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश की।

राशन के लिए टास्क में फिसली बात

बिग बॉस ने नए कैप्टन गुल्लू के साथ एक खास राशन टास्क किया गया। इस टास्क में गुल्लू के दिए गए जवाबों का मिलान बाकी घर वालों के जवाबों से होना था। गलत जवाब देने पर राशन के समय में कटौती की जा रही थी।

बिग बॉस 20 के घर का सबसे अनहाइजीनिक सदस्य और सबसे भरोसेमंद इंसान जैसे सवालों पर तालमेल न बैठने के कारण टाइम घटता गया। आखिरकार कुल स्कोर काफी नीचे हो गया और बिग बॉस ने ऐलान किया कि घर वालों को इस हफ्ते जीरो राशन से ही गुजारा करना पड़ेगा।

प्रोफाइल को लेकर शुरू हुआ 2 स्टार्स में संग्राम

बिग बॉस 20 के नए एपिसोड की सबसे बड़ी बहस माही विज और मैरी कॉम के बीच हुई। माही ने किसी दूसरे सदस्य से बातचीत के दौरान मैरी कॉम का नाम भूलकर किट बॉक्सिंग का जिक्र किया, जो बात फैलते हुए मैरी तक पहुंच गई। इसके बाद मैरी कॉम ने अपनी प्रोफाइल और उपलब्धियों के कंपेयर पर सवाल उठाये।

जवाब में माही विज ने भी कड़ा रुख अपनाया और दोनों के बीच व्यक्तिगत टिप्पणियां कसने का सिलसिला शुरू हो गया। बातचीत का लेवल व्यक्तिगत आक्षेपों तक पहुंच गया जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

Bigg Boss 20 Highlights
Oscar 2027: ‘गोंधल’ की हुई ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री, खास है महाराष्ट्र की इस पारंपरिक रस्म की कहानी

इमोशनल होकर छलके मैरी के आंसू

तानों और विवाद के बाद 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम खुद को संभाल नहीं पाईं और रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह यहां सिर्फ सादगी से रहने और काम करने आई हैं, रोज नए कपड़े पहनकर और मेकअप करके बैठना उन्हें नहीं आता।

इस पर घर की बाकी सदस्य ईशा रिखी और आम्रपाली दुबे ने मैरी कॉम का बचाव किया और उन्हें शांत कराया। आम्रपाली दुबे ने याद दिलाया कि पूरा देश मैरी कॉम के योगदान और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com