काजी तौकीर सलमान खान  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 में लगी काजी तौकीर की लॉटरी, अरिश्फा को भी मिला सलमान खान की ओर से ये ऑफर

Qazi Touqeer Salman Khan Surprise: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर को साथ गाना करने का ऑफर दिया। वहीं, अरिश्फा खान से भी उनके साथ काम करने का वादा किया।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • सलमान खान ने काजी तौकीर को दिया साथ गाना गाने का ऑफर

  • अरिश्फा खान का भी सलमान संग काम करने का सपना होगा पूरा

  • क्या बिग बॉस के बाद काजी को मिलेगा बॉलीवुड में बड़ा मौका?

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Salman Khan Offer: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आने वाले कंटेस्टेंट काजी तौकीर की पहचान शो के मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट के तौर पर बन चुकी है। काजी अपने चुलबुले अंदाज के जरिए ऑडियंस को काफी प्रभावित करते हैं।

हाल ही में काजी तौकीर ने काजीना का अवतार अपनाकर दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था। साथ ही इस वीकेंड का वार में भी काजी तौकीर ने अपने नटखट अंदाज से शो के होस्ट सलमान खान का भी दिल जीत लिया है। काजी तौकीर की इन हरकतों को देखकर सलमान खान भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाएं।

सलमान खान ने दिया काजी तौकीर को सरप्राइज

वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ की और उन्हें एक बहुत बड़ा सरप्राइज भी दिया। सलमान खान ने इस एपिसोड के दौरान काजी से वादा किया कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वे दोनों सॉन्ग में साथ नजर आएंगे। सलमान ने खुलकर काजी से कहा कि घर से निकलते ही साथ में एक गाना करेंगे। सलमान खान का ये ऑफर काजी तौकीर के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है।

अरिश्फा भी करेगी सलमान के साथ काम

इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर के अलावा अरिश्फा खान को भी साथ काम करने का वादा किया है। शो की कंटेस्टेंट अरिश्फा ने सलमान खान को बताया कि वो उनके साथ काम करने का सपना लेकर मुंबई आयी थी। जिसके बाद अरिश्फा सलमान से सीधे पूछ लेती है कि क्या अरिश्फा को कभी सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा? जिसके जवाब में सलमान खान बिना देर किए कह देते है कि अरिश्फा का ये सपना वे जरूर पूरा करेंगे।

रोहित शेट्टी ने भी दिया काजी को ऑफर

बता दें कि सलमान खान से पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भी काजी तौकीर को अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दे चुके हैं। इससे ये साफ होता है कि सलमान खान का ये ऑफर काजी तौकीर के लिए दूसरा बड़ा मौका साबित होगा। काजी तौकीर को दर्शकों के द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है।

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू