कनिका मान और काजी तौकीर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Promo: राशन टास्क में आमने-सामने आए कनिका मान-काजी तौकीर, मैरी कॉम के गिरने के बाद और बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Twist: ‘बिग बॉस 20’ के राशन टास्क में कनिका मान और काजी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राशन से भरे बैग को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए। काजी ने कहा कि जान जाएगी, पर मटन नहीं जाएगा।

सोनाली झा

Bigg Boss 20 Ration Task: 'बिग बॉस 20' में हर गुजरते दिन के साथ घरवालों के बीच मुकाबला और तनातनी बढ़ती नजर आ रही है। राशन को लेकर होने वाले टास्क अक्सर घर में विवाद की वजह बनते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में कनिका मान और काजी तौकीर के बीच राशन को लेकर तीखी नोकझोंक दिखाई गई है। इससे पहले भी शो में दोनों के बीच मतभेद सामने आ चुके हैं।

जियोहॉटस्टार की ओर से शेयर किए गए प्रोमो में बिग बॉस घरवालों को राशन टास्क के नियम समझाते नजर आते हैं। वह बताते हैं कि घर के आसपास साप्ताहिक राशन के कुछ आइटम रखे गए हैं और टास्क के अंत तक जो सामान डिलीवर नहीं हो पाएगा, वह घर के राशन से कट जाएगा। नियम सुनने के बाद घरवाले राशन इकट्ठा करने में जुट जाते हैं। प्रोमो में आम्रपाली दुबे, माही विज समेत कई कंटेस्टेंट्स इस टास्क को लेकर परेशान नजर आते हैं।

कनिका और काजी के बीच हुई तीखी बहस

प्रोमो में कनिका मान और मैरी कॉम एक बड़े बैग में राशन भरती दिखाई देती हैं। दूसरी तरफ काजी तौकीर समेत कुछ कंटेस्टेंट बैग से सामान निकालने की कोशिश करते नजर आते हैं। इसी दौरान कनिका काजी पर भड़क जाती हैं और उनसे कहती हैं कि अबे तुम पागल-वागल हो क्या? काजी भी पीछे हटते नजर नहीं आते। वह जवाब देते हैं कि जान जाएगी, पर मटन नहीं जाएगा। काजी की इस बात के बाद कनिका फिर उन पर नाराज होती हैं।

मैरी कॉम के गिरने पर और बढ़ा विवाद

टास्क के दौरान मैरी कॉम के गिरने का भी सीन प्रोमो में दिखाई देता है। इसके बाद कनिका एक बार फिर काजी पर नाराज होती हैं। वहीं काजी गुल्लू को सफाई देते हुए कहते हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया। कनिका इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि और भी 36 लोग हैं यहां पर, पता नहीं कौन सी दुश्मनी निभाता रहता है मुझसे।

पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं दोनों

कनिका और काजी के बीच 'बिग बॉस 20' की शुरुआत से ही मतभेद देखने को मिले हैं। शो के शुरुआती दिनों में भी कनिका ने काजी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और एक टास्क के दौरान उन्हें टारगेट किया था। अब राशन टास्क में दोनों के बीच हुई यह बहस आने वाले एपिसोड में किस मोड़ पर पहुंचती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC