अमन गांधी और आसिफ खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Promo: अमन गांधी-आसिफ खान के बीच छिड़ी जुबानी जंग, विरार फास्ट से लेकर लोकल वाले तक पहुंचा मामला

Aman Gandhi And Aasif Khan Fight: बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में अमन गांधी और आसिफ खान के बीच जोरदार बहस देखने को मिलेगी। लड़कियों की बात से शुरू हुई चर्चा तू-आप और विरार फास्ट तक पहुंच गई।

सोनाली झा

Aman Gandhi And Aasif Khan Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। शो में अब तक अरिश्फा खान-अम्रपाली दुबे और यंग डीएस ए-काजी तौकीर के बीच बहस देखने को मिल चुकी है। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में टीवी एक्टर अमन गांधी और ओटीटी फेम आसिफ खान के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी।

अमन गांधी और आसिफ खान की नॉर्मल बातचीत देखते ही देखते जुबानी जंग में बदल जाती है। 'बिग बॉस 20' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में शुरुआत में अमन गांधी और आसिफ खान आपस में सामान्य बातचीत करते नजर आते हैं। अमन, आसिफ से कहते हैं कि कुछ बातें बोलने से बचना चाहिए, क्योंकि उन्हें एडिट करके अलग तरीके से दिखाया जा सकता है।

अमन गांधी की सलाह

इसके बाद अमन उन्हें लड़कियों को लेकर कुछ बातें कहने से बचने की सलाह देते हैं। अमन कहते हैं कि अगर उनके सामने ऐसी कोई बात कही गई, तो वह उसे सुन नहीं पाएंगे। इस पर आसिफ उन्हें कहते हैं कि जबरदस्ती ‘एक्स्ट्रा जेंटलमैन’ बनने की जरूरत नहीं है। हालांकि, आसिफ बाद में साफ करते हैं कि उनका मतलब सिर्फ इतना है कि किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए।

तू कहने पर बिगड़ी बात

दोनों के बीच विवाद तब और बढ़ जाता है, जब अमन बातचीत के दौरान आसिफ को तू कह देते हैं। आसिफ इस पर नाराजगी जताते हुए कहते हैं कि वह अमन से आप करके बात कर रहे हैं। इसके जवाब में अमन सवाल करते हैं कि क्या दोनों का बात करने का लहजा एक जैसा होना जरूरी है। आसिफ कहते हैं कि ऐसा होना जरूरी है।

विरार फास्ट से लेकर लोकल वाले तक पहुंची बहस

इसके बाद आसिफ अमन से कहते हैं कि विरार फास्ट में मत चढ़ो। इस पर अमन पलटकर कहते हैं कि विरार फास्ट में मैं चढ़ता भी नहीं। मैं आता नहीं लोकल-वोकल में। आसिफ जवाब देते हैं कि हम लोकल वाले ही हैं। इस पर अमन तंज कसते हुए कहते हैं कि आपका भी लोकल वाला ही दिख रहा है। प्रोमो में दोनों के बीच बहस की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता