बिग बॉस 20 में अरिश्फा ने फेंका लव गिल का खाना
नॉमिनेशन टास्क में माही विज और लव गिल भिड़ीं
काजी के आरोपों से इमोशनल हुए मनीष गोयल
Bigg Boss 20 Arishfa Khan Throws Love Gill Food: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। जहां एक तरफ घर वालों के बीच नॉमिनेशन टास्क होगा, तो वहीं दूसरी ओर अरिश्फा खान और लव गिल के बीच में जबरदस्त बहस होती हुई नजर आ सकती है।
बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में अरिश्फा खान की कुछ हरकत पूरे घरवालों को हैरान कर देगी। तो वहीं नॉमिनेशन के दौरान काजी तौकीर के आरोपों से परेशान होकर टीवी एक्टर मनीष गोयल के सब्र का बांध टूटने वाला है।
जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल और अरिश्फा के बीच धक्का मुक्की होती हुई देखी जा सकती है। इस प्रोमो में अरिश्फा खान कहती हुई नजर आ रही है कि ये अगर अपने बर्तन नहीं धोएंगी तो मैं इसे खाना नहीं बनाने दूंगी। इस पूरे वाकये के दौरान माही विज, गूल्लू और उदिति सिंह की भी मौजूदगी देखी जा सकती है। अरिश्फा लव गिल के खाने का बर्तन उठा लेती है और खाना फेंक देती है। अरिश्फा की इस हरकत से पूरे घरवालों का भी पारा चढ़ जाता है।
बिग बॉस 20 के हाल ही में आएं प्रोमो में बिग बॉस नॉमिनेशन की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए घरवालों को एक टास्क देते है। इस प्रोसेस के दौरान उदिति सिंह माही विज पर लव गिल को घर तोड़ने वाली कहने की टिप्पणी का खुलासा करती है। जिसे सुनते ही लव गिल माही विज पर भड़क जाती है। जिसके साथ ही स्काउट ओपी और आम्रपाली दुबे के बीच में भी जुबानी जंग छिड़ जाती है।
बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर मनीष गोयल पर बदतमीजी का आरोप लगाते है। दरअसल, शो में काजी तौकीर लड़की बनकर मजाक करते है और मनीष को छेड़ते है, जिसके बाद मनीष भी काजी को गोद में उठा लेते हैं, जिसके बाद से लगातार काजी मनीष पर बहसलूकी का इल्जाम लगाते है। इन आरोपों से परेशान मनीष गोयल का दर्द झलक जाता है और वो काफी इमोशनल हो जाते है।