राशन चोरी पर लव गिल और यंग डीएसए के बीच छिड़ी तीखी बहस
काजी तौकीर ने घरवालों को किया रोस्ट, स्काउट ओपी संग लगाए ठहाके
उदिति की आखिरी रैंकिंग से भड़कीं माही विज, रिश्ते में आई दरार
Bigg Boss 20 Yung DSA Love Gill Flight: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आज जमकर तमाशे होते हुए नजर आने वाले हैं। जहां लव गिल और यंग डीएसए भी भयंकर लड़ाई होती हुई नजर आएंगी, तो वहीं घर की कैप्टन उदिती और माही के रिश्ते में भी दरार आती हुई दिखेगी।
आज बिग के घर में जमकर तमाशा होते हुए देखने के लिए मिलने वाला है, जिससे घर वालों की तो हालत खराब होगी, लेकिन ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है। साथ ही बिग बॉस के मोस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट काजी तौकीर भी स्काउट ओपी के साथ मिलकर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखेगें।
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल और यंग डीएसए के बीच में जोरदार बहस देखने के लिए मिलने वाली है। दरअसल, लव गिल और गूल्लू मिलकर घर का राशन चुराते है। जब घर की कैप्टन उदिती इस चोरी को पकड़ती है, तो यंग डीएसए लव गिल की इस हरकत से काफी नाराज हो जाते हैं। जिसके बाद अरिश्फा समेत सभी घरवाले लव गिल को चोरी के लिए काफी खरी-खोटी सुनाते है।
जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में काजी तौकीर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखायी पड़ रहे है। इस प्रोमो में काजी तौकीर सभी घरवालों को रोस्ट करते हुए दिखायी दे रहे हैं। जहां वो गूल्लू, आम्रपाली दुबे, स्काउट ओपी, मनीष गोयल, यंग डीएसए, लव गिल, अरिश्फा खान और माही विज का जमकर मजाक उड़ाते हुए दिख रहे है। काजी के इस अंदाज को जनता के द्वारा काफी पसंद किया जाता है, जिसके कारण वो ऑडियंस के मोस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट है।
कैप्टेनेंसी टास्क के बाद माही विज और घर की इस हफ्ते की कैप्टन उदिति सिंह के बीच में तीखी नोकझोंक हो जाती है। दरअसल उदिति सिंह को बिग बॉस के द्वारा घरवालों को रैकिंग देने का टास्क दिया गया था, जिसमें उदिति माही को लास्ट रैकिंग देती है। ये टास्क पूरा होने के बाद माही विज उदिति पर फेक होने का तंज कसती है, जिसके बाद तीखी बहस छिड़ जाती है। इस झगड़े से घर का माहौल काफी टेंशन भरा हो जाता है।