Salman Khan Bigg Boss 20 Contestants List: टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आखिरकार शुरू हो चुका है। ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने अपने खास अंदाज में शो का आगाज किया और एक-एक करके कंटेस्टेंट्स का परिचय कराया। इस बार मेकर्स ने टीवी, ओटीटी, खेल, भोजपुरी सिनेमा और सोशल मीडिया से जुड़े चेहरों को शो का हिस्सा बनाया है। ऐसे में बिग बॉस का 20वां सीजन शुरुआत से ही काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। आइए जानते हैं घर में एंट्री लेने वाले 16 कंटेस्टेंट्स के बारे में।
सबसे पहले टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने बिग बॉस के घर में कदम रखा। ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ से पहचान बनाने वाली कनिका अपनी मजबूत पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। वहीं ‘पंचायत’ के दामाद जी भी शो का हिस्सा बने हैं। उनका ‘गजब बेइज्जती है’ वाला अंदाज दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा है।
कनिका मान
आसिफ खान
काजी तौकीर
ईशा रिखी
मैरी कॉम
आम्रपाली दुबे
रैपर यंग डी.एस.ए
यूट्यूबर स्काउट (तन्मय सिंह)
रोहेद खान
उदिति सिंह
लव गिल
अमन गांधी
कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू
रीति तिवारी
माही विज
इस तरह बिग बॉस 20 के घर में कुल 16 चेहरे दाखिल हो चुके हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से आए इन कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, टकराव और रणनीति का खेल आने वाले दिनों में शो को और रोमांचक बनाने वाला है।