हनुमान अंश ने रचा इतिहास! 31वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, 5वें रविवार की ताबड़तोड़ कमाई

Hanuman Ansh Sunday Collection: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने 31वें दिन 22.75 करोड़ कमाकर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना लिया है।
Hanuman Ansh Sunday Collection
फिल्म 'हनुमान अंश'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 31: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक बेहद अनोखा चमत्कार देखने को मिल रहा है, जहां एक छोटे बजट की फिल्म ने बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। नीम करोली बाबा के जीवन और उनके सफर पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए हैं। शुरुआती दिनों में बेहद धीमी गति से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म ने अपने 5वें हफ्ते में ऐसा जबरदस्त उफान मारा है कि हर कोई हैरान रह गया है।

2 करोड़ के मामूली बजट से बनाई 100 करोड़ की बढ़त

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपये की लागत में तैयार की गई थी। रिलीज के 31वें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 122.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज कर लिया है। अगर भारत में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 144.40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अपनी कुल लागत से कई हजार गुना ज्यादा का मुनाफा समेटकर यह साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

5वें रविवार में किया शानदार प्रदर्शन

फिल्म की सबसे चौंकाने वाली बात इसका 5वें हफ्ते का प्रदर्शन रहा है। बीते रविवार यानी 31वें दिन फिल्म ने एक ही दिन में 22.75 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया, जो इसके किसी भी दैनिक दिन का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। इस दिन देशभर के थियेटर्स में करीब 7,077 शोज चलाए गए और दर्शकों की उपस्थिति का प्रतिशत 73 दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले रविवार की कमाई में 6 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बड़ा उछाल देखा गया।

सुस्त शुरुआत के बाद छप्परफाड़ कमाई

7 अगस्त को जब हनुमान अंश सिनेमाघरों में उतरी थी, तब इसे देखने के लिए बेहद सीमित दर्शक पहुंचे थे। पहले हफ्ते में फिल्म महज 1.08 करोड़ रुपये कमा सकी थी, जबकि दूसरे हफ्ते में यह सिमटकर सिर्फ 40 लाख रुपये पर रह गई थी। हालांकि दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शन और सोशल मीडिया पर तारीफों के बल पर तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई में भारी उछाल आया। तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ और चौथे हफ्ते में 61 करोड़ रुपये बटोरने के बाद 5वें हफ्ते में इसने सफलता का नया रिकॉर्ड बना दिया।

Hanuman Ansh Sunday Collection
वकील से बने सुपरस्टार, 400 से ज्यादा फिल्में और 3 नेशनल अवॉर्ड, लग्जरी गाड़ियों का भी है कलेक्शन

नीम करोली बाबा का आध्यात्मिक जीवन

इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है क्योंकि यह नीम करोली बाबा के जीवन की कथा को बखूबी दर्शाती है। फिल्म में उनके विचार, दिव्य संदेश और जीवन से जुड़े चमत्कारों को बेहद सादगी से दर्शाया गया है। मुख्य भूमिका में शोभितनाव सत्या के अलावा चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, विहान शेडगे और गुलशन पांडे जैसे मंझे हुए एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com