सलमान खान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जिसे समझेंगे बेघर हुआ, वो रहेगा घर में! बिग बॉस 20 में आया सबसे बड़ा एलिमिनेशन ट्विस्ट, सलमान खान ने दिया हिंट

Bigg Boss 20 Extra Life: ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान ने एलिमिनेशन को लेकर बड़ा ट्विस्ट बताया है। प्रोमो में ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का जिक्र है। शो का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा।

सोनाली झा

Bigg Boss 20 Elimination Twist: ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होने से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। ‘बिग बॉस 20’ में इस बार कई नए ट्विस्ट और नियम देखने को मिल सकते हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान ने एक प्रोमो के जरिए एलिमिनेशन को लेकर ऐसा ट्विस्ट बताया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। प्रोमो में संकेत दिया गया है कि इस सीजन में एलिमिनेट होने वाला कंटेस्टेंट तुरंत घर से बाहर नहीं जाएगा।

जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी प्रोमो में सलमान खान अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि लोग कहते हैं न जाने वाले को कौन रोक सकता है… बिग बॉस रोक सकता है। इसके बाद वह बताते हैं कि इस बार घर से जो कंटेस्टेंट एलिमिनेट होगा, उसे एक्स्ट्रा जीवनदान मिल सकता है। प्रोमो में सलमान का डायलॉग है कि इस बार घर से जो एलिमिनेट होगा, वो घर में ही रहेगा, क्योंकि सबको मिलेगा वरदान ऑफ एक्स्ट्रा जीवनदान। तथास्तु मेरी जान।

सीक्रेट रूम या कोई नया गेम

मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो के साथ ‘डबल द चांस, ट्रिपल द ड्रामा, तथास्तु मेरी जान’ लिखा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एलिमिनेशन के बाद कंटेस्टेंट को दूसरा मौका दिया जा सकता है। हालांकि, वह किस तरह घर में रहेगा और इसका फॉर्मेट क्या होगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संभावना जताई जा रही है कि एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट को सीक्रेट रूम या किसी पैरेलल स्पेस में रखा जा सकता है।

कब शुरू होगा बिग बॉस 20

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने की जानकारी दी गई है। शो की ओटीटी स्ट्रीमिंग रोज रात 9 बजे होगी। वहीं, टेलीविजन पर इसे सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे और वीकेंड का वार रात 9:30 बजे प्रसारित किए जाने की जानकारी है। आमतौर पर एलिमिनेशन का डर कंटेस्टेंट्स को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर करता है। लेकिन अगर एलिमिनेशन के बाद भी खिलाड़ी को घर में रहने का मौका मिलता है, तो गेम और भी पेचीदा हो सकता है। ऐसे कंटेस्टेंट दूसरे खिलाड़ियों की कमजोरियों और रणनीतियों से अच्छी तरह वाकिफ होंगे।

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR