Bigg Boss 20 Yung DSA Gullu Fight: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आज का एपिसोड काफी ड्रामे से भरपूर रहने वाला है। जहां एक ओर कप्तानी की दावेदारी के लिए सभी घरवाले अपनी जान झोंक देंगे, तो वहीं यंग और स्काउट की दोस्ती में भी दरार आते हुए दिख सकती है।
बिग बॉस में आज का दिन पूरा लड़ाई झगड़े से भरपूर रहने वाला है। जहां एक ओर कैप्टनसी टास्क के दौरान यंग डीएसए और गूल्लू के बीच जोरदार लड़ाई देखने के लिए मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर माही विज की भी काजी तौकीर और आम्रपाली के साथ झगड़ा होगा। हालांकि इस दौरान यंग डीएसए और स्काउट के बीच में भी बहस होती हुई नजर आने वाली है।
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, कैप्टनसी टास्क के दौरान यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच में जोरदार लड़ाई देखने के लिए मिल सकती है। ये लड़ाई हाथापाई तक आ जाती है। हालांकि बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट इस झगड़े को रोकते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों का बीच-बचाव करते हैं। लेकिन इस झगड़े के बाद से घर का माहौल काफी बिगड़ जाएगा।
बिग बॉस 20 में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस हफ्ते बिग बॉस कंटेस्टेंट्स गूल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लव गिल और आम्रपाली दुबे जैसे सदस्यों पर नॉमिनेशन की गाज गिरने वाली हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते कौन-सा सदस्य बिग बॉस के घर से बेघर होता है?
बिग बॉस 20 में आज का दिन खासकर लड़ाई-झगड़ों का रहने वाला हैं। जहां यंग डीएसए और गूल्लू के बीच हाथापाई के बाद काजी और माही के बीच भी बहस हुई। माही विज और काज़ी तौकीर के बीच गरमागरम बहस हुई, काज़ी परेशान था क्योंकि उसे लगा कि माही उसे कैप्टन बना सकती थी।
काज़ी को लगा कि टास्क के दौरान माही बायस्ड थी, कैप्टेंसी टास्क खत्म होने के बाद रात में भी उनकी बहस हुई, लड़ाई के बाद माही बहुत रोयी, वह इमोशनली हर्ट हुई क्योंकि काज़ी ने संचालक के तौर पर उसकी ईमानदारी पर सवाल उठाया था। काज़ी उसे समझाने गया, उसने माफी मांगी और अपनी बात समझाई, माही आखिरकार समझ गई और उन्होंने मामला सुलझा लिया।