सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा मना रही करवाचौथ का त्योहार, बेसब्री से कर रही है चांद का इंतजार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ 2026 पर निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस ने मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए चाशनी के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल पूछा।
Priyanka Chopra Karwa Chauth 2026
प्रियंका चोपड़ा करवा चौथ (सौ. Instagram @priyankachopra)
Published on: 
Updated on: 

Priyanka Chopra Karwa Chauth 2026: भारत के दूर रहकर भी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से करवाचौथ मना रही है। अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उन्हें अपने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी हाथ में रचाते हुए देखा गया है, तो वहीं उन्होंने अपने पति और बेटी की एक क्यूट फोटो भी शेयर की हैं।

Priyanka Chopra Instagram Story
प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम स्टोरीज (सौ. Instagram @priyankachopra)

मेहंदी में रंग लाने के लिए लगायी चाश्नी

प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा है कि पिया के नाम की.. करवा चौथ मना रहे सभी को हैप्पी करवा चौथ। साथ ही एक और फोटो शेयर की और उसके रंग को गहरा करने से जुड़ी एक पारंपरिक मान्यता के बारे में पूछा। उन्होंने लिखा कि सवाल ये है कि क्या चाशनी काम करेगी?

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी लगाने पर नींबू और चीनी का घोल (या चाशनी) कि बात की है। दरअसल, मेहंदी लगाने के बाद उस पर नींबू और चीनी का घोल (या चाशनी) इसलिए लगाई जाती है ताकि मेहंदी लंबे समय तक त्वचा से चिपकी रहे और उसका रंग गहरा और पक्का आए।

जब मेहंदी सूखने लगती है तो वह पपड़ी बनकर झड़ने या टूटने लगती है। चीनी के चिपचिपेपन के कारण मेहंदी त्वचा पर लंबे समय तक टिकी रहती है और जल्दी नहीं उखड़ती। मेहंदी का रंग देने वाला मुख्य तत्व 'लॉसोन' तभी तक रंग छोड़ता है जब तक वह नम रहती है। सूखी मेहंदी रंग छोड़ना बंद कर देती है। चाशनी मेहंदी को सूखने से बचाए रखती है और उसे नम रखती है।

Priyanka Chopra Karwa Chauth 2026
First Karwa Chauth Couples : नूपुर सेनन से रश्मिका मंदाना तक, शादी के बाद पहली बार करवाचौथ मनाएंगे ये 8 कपल्स

पति और बेटी की क्यूट फोटो भी की शेयर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी की भी एक खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा कि डैडीज़ होम, मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में.. हैप्पी करवाचौथ। इस फोटो में प्रियंका ने गली में आज चांद निकला गाना भी जोड़ा है। इस फोटो में प्रियंका की बेटी मालती काफी प्यार से अपने पापा निक जोनस को गले लगाती हुई नजर आ रही है।

प्रियंका को चांद का इंतजार

प्रियंका चोपड़ा ने एक और फोटो शेयर किया है, जिसमें वो चांद का इंतजार करती हुई नजर आ रही है। प्रियंका ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा कि ये चाँद कब निकलेगा? इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा लाल कलर के ट्रेडिशनल कपड़ों पर ब्लैक कैप लगाए हुए नजर आ रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com