आम्रपाली दुबे और माही विज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Promo: चिकन को लेकर माही विज ने आम्रपाली दुबे से लिया पंगा, दोनों के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस

Bigg Boss 20 Kitchen Fight: 'बिग बॉस 20' के घर में किचन की जिम्मेदारियों को लेकर एक बार फिर तनाव देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी तकरार नजर आई।

सोनाली झा

Amrapali Dubey Mahhi Vij Bigg Boss 20 Fight: 'बिग बॉस 20' के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाली बहस अब धीरे-धीरे बड़े विवाद का रूप लेती नजर आ रही है। कभी घर के काम तो कभी खाने के मेन्यू को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच मतभेद देखने को मिलते हैं। अब शो के आने वाले एपिसोड में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच चिकन बनाने को लेकर तीखी बहस होती दिखाई देगी। शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच बढ़ता विवाद साफ नजर आ रहा है।

कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत किचन से होती है, जहां माही विज कुकिंग टीम से चिकन को लेकर सवाल करती नजर आती हैं। आम्रपाली दुबे भी कुकिंग टीम का हिस्सा हैं। इसी दौरान माही चिकन की सब्जी में आलू डालने को लेकर सवाल करती हैं, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बहस में बदलने लगती है।

आम्रपाली दुबे और माही विज की बहस

प्रोमो में आम्रपाली दुबे माही से कहती नजर आती हैं कि कुकिंग टीम को अपना काम करने दिया जाए। वह यह भी कहती हैं कि जो लोग कुकिंग टीम का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें किचन से बाहर चले जाना चाहिए। आम्रपाली की यह बात माही को नागवार गुजरती है और वह नाराज होकर किचन से बाहर निकल जाती हैं। इसके बाद माही गुस्से में आम्रपाली से कहती हैं कि तुम मेरे लिए कुछ नहीं हो। इस पर आम्रपाली भी उन्हें जवाब देती हैं और कहती हैं कि यहां आकर बात न करें। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस और ज्यादा बढ़ जाती है।

माही विज ने कसा तंज

बहस के दौरान माही विज आम्रपाली दुबे पर तंज कसते हुए कहती हैं कि इसके मुंह लगूंगी? अम्मा की तरह बैठ गई। इसके जवाब में आम्रपाली कहती हैं कि वह चार लोगों के साथ बैठती हैं और माही उन चार लोगों में शामिल नहीं हैं। प्रोमो के अंत में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि आम्रपाली दुबे और माही विज एक-दूसरे को ‘शट अप’ कहती नजर आती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में यह विवाद किस मोड़ पर पहुंचता है और घर के बाकी सदस्य इस झगड़े में किसका साथ देते हैं।

6 सितंबर से शुरू हुआ है बिग बॉस 20

'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में लाया गया है। शो में आम्रपाली दुबे, माही विज, कनिका मान, एमसी मैरी कॉम, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर और आसिफ खान समेत कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर होता है, जबकि दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते