बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘Bigg Boss 19’ फिनाले से पहले बढ़ी हलचल, सोशल मीडिया पर लीक हुआ विनर का नाम? जानें कौन है हकदार

Bigg Boss 19 Winner Name Leak: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले विनर का नाम लीक होने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विकिपीडिया पर दिखे स्क्रीनशॉट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

स्नेहा मौर्या

Bigg Boss 19 Grand Finale: ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले आज होने वाला है और फैंस के बीच इस बात को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है कि आखिर इस सीजन का विनर कौन बनेगा। सलमान खान के इस लोकप्रिय रियलिटी शो का फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है, और वोटिंग लाइनें भी पूरी तरह खुल चुकी हैं। दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए जमकर वोट कर रहे हैं। इस बार शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं,गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट। इन्हीं में से एक को बिग बॉस 19 की ट्रॉफी मिलेगी।

लेकिन फिनाले से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा सामने आया है, जिसने फैंस की चर्चा को और तेज़ कर दिया है। दरअसल, इंटरनेट पर एक वायरल स्क्रीनशॉट तेजी से घूम रहा है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि विकिपीडिया पर बिग बॉस 19 के विनर का नाम अपडेट कर दिया गया है। इस वायरल तस्वीर के अनुसार, शो के विनर के तौर पर गौरव खन्ना का नाम दिखाया गया है, जबकि बाकी चार कंटेस्टेंट्स को फाइनलिस्ट बताया गया है।

‘बिग बॉस 19’ के विनर का नाम लीक होते सोशल मीडिया पर मची हलचल

यह स्क्रीनशॉट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। फैंस के बीच सवाल उठने लगे कि क्या मेकर्स ने पहले ही गौरव खन्ना को विनर बनाने का फैसला कर लिया है? वहीं, कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि शो के प्रोडक्शन हाउस ने जानबूझकर गलत जानकारी डालकर लोगों को भटकाया है और फिनाले में असली विनर का नाम पूरी तरह सरप्राइज होगा।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के विनर को लेकर ‘फिक्स’ होने का मुद्दा उठा हो। इससे पहले भी कई सीजन ऐसे रहे हैं जहां विजेता पर सवाल खड़े किए गए। करणवीर मेहरा, रुबीना दिलैक, एमसी स्टेन और तेजस्वी प्रकाश को भी सोशल मीडिया पर ‘फिक्स्ड विनर’ का टैग दिया गया था। दर्शक अक्सर यह दावा करते रहे हैं कि असली डिजर्विंग प्रतियोगी कोई और था जैसे एमसी स्टेन के मुकाबले प्रियंका चाहर चौधरी या तेजस्वी प्रकाश के सामने प्रतीक सहजपाल।

हालांकि, यह भी सच है कि विकिपीडिया जैसी ओपन-सोर्स वेबसाइट किसी भी यूज़र द्वारा एडिट की जा सकती है, इसलिए वहां दिखाई जाने वाली जानकारी पूरी तरह विश्वसनीय नहीं होती। फैंस को असली नाम तो केवल फिनाले नाइट पर ही पता चलेगा।

बस कुछ ही घंटो में शुरू होगा धमाकेदार ग्रैंड फिनाले

अब जबकि ग्रैंड फिनाले केवल कुछ घंटों की दूरी पर है, दर्शकों की नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि क्या गौरव खन्ना ही ट्रॉफी घर ले जाएंगे या फिर मेकर्स आखिरी क्षणों में सबको चौंका देंगे। फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि आखिर किसके सिर ‘बिग बॉस 19’ का ताज सजने वाला है।

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही