गौरव खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

गौरव खन्ना का YouTube चैनल क्यों हुआ डिलीट? ‘ज्यादा ट्रैफिक’ बयान पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

Gaurav Khanna News: ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना का नया यूट्यूब चैनल लॉन्च होते ही टर्मिनेट हो गया। ऐसे में अब ‘ज्यादा ट्रैफिक’ वाले बयान पर यूजर्स ने ताने मारे, जबकि कुछ फैंस उनके सपोर्ट में उतरे।

स्नेहा मौर्या

Gaurav Khanna YouTube Channel Terminated Controversy: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका रियलिटी शो नहीं बल्कि उनका यूट्यूब चैनल है। शो जीतने के बाद गौरव ने हाल ही में अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था, जहां उन्होंने पहला वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने बिग बॉस 19 की पूरी जर्नी, अपने अनुभव और फैंस के सपोर्ट को लेकर खुलकर बात की थी।

हालांकि, चैनल लॉन्च के कुछ ही घंटों बाद गौरव के फैंस उस वक्त चौंक गए जब न सिर्फ वीडियो बल्कि पूरा चैनल ही टर्मिनेट हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? अब इस मामले पर खुद गौरव खन्ना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

गौरव खन्ना ने अचानक चैनल बंद होने पर की खुलकर बात

दरअसल, एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने बताया, “सब कुछ अच्छा चल रहा था। अचानक चैनल ब्लॉक हो गया। समझ नहीं आ रहा कि क्या हुआ। शायद एक ही दिन में ज्यादा ट्रैफिक आ गया। गूगल ने कुछ किया होगा। मुझे नहीं पता, लेकिन दो दिन में सब ठीक हो जाएगा।” उन्होंने यह भी साफ किया कि वह यूट्यूब छोड़ने वाले नहीं हैं और फिलहाल व्लॉग्स बनाकर रख रहे हैं, जिन्हें चैनल वापस आने पर पोस्ट करेंगे।

लेकिन गौरव का ‘ज्यादा ट्रैफिक’ वाला बयान उनके लिए उल्टा पड़ गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तुलना करते हुए लिखा कि रोनाल्डो जैसे ग्लोबल स्टार्स के वीडियो एक दिन में 70 मिलियन व्यूज ले आते हैं, तो फिर 50 हजार व्यूज कैसे ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है। वहीं कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि चैनल पर आर्टिफिशियल तरीके से व्यूज और फर्जी कमेंट्स का इस्तेमाल किया गया होगा।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

इतना ही नहीं, कुछ तंज कसते हुए यह भी कहने लगे कि शायद बिग बॉस मेकर्स या सलमान खान का सपोर्ट यहां काम नहीं आया। हालांकि, हर कोई गौरव के खिलाफ नहीं है। उनके फैंस खुलकर उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। कई लोगों का मानना है कि हेटर्स ने चैनल को बार-बार रिपोर्ट किया होगा, जिसकी वजह से यूट्यूब ने एक्शन लिया।

फैंस का कहना है कि अगर चैनल टर्मिनेट नहीं होता तो कुछ ही घंटों में सब्सक्राइबर्स और व्यूज एक लाख के पार चले जाते। अब सभी की नजर इस बात पर है कि गौरव खन्ना का यूट्यूब चैनल कब तक दोबारा एक्टिव होता है और वह इस विवाद पर आगे क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार