वीकेंड का वार पर सलमान खान ने घरवालों को दिया बड़ा सरप्राइज  
मनोरंजन

Bigg Boss 19 WKV: सलमान खान ने दिया बड़ा सरप्राइज, छिन गया कुनिका से कैप्टेंसी का ताज

Bigg Boss 19: पहले वीकेंड खबर में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी बड़ा सरप्राइज दिया है। इतना ही नहीं खबर यह भी है कि कुनिका के हाथ से कैप्टंसी का ताज छिन गया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 पिछले सीजंस के मुकाबले दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रहा है, ऐसा कहा जा सकता है, क्योंकि इस सीजन मेकर्स ने शो में काफी नए एलिमेंट्स जोड़े हैं, जिसका अंदाजा दर्शकों को पहले से नहीं था। शो में काफी कुछ नया दिखाया जा रहा है, इसलिए दर्शकों की उत्सुकता शो के इस सीजन को लेकर बढ़ गई है। पहले वीकेंड का वार में कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ। यह सदस्यों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। क्योंकि कंटेस्टेंट्स किसी के बेघर होने का इंतजार कर रहे थे, वहीं दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज यह रहा कि सलमान खान ने एक और नए रूम को दर्शकों के सामने रखा है।

फेस्टिवल सीजन में बिग बॉस के घर से कोई बेघर नहीं होता और पहले वीकेंड पर कई बार कंटेस्टेंट्स को एविक्शन से बचने का मौका मिलता है। बिग बॉस 19 में भी वही हुआ। सलमान खान ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए यह बताया कि इस बार किसी का भी एलिमिनेशन नहीं होने वाला है।

वर्डिक्ट रूम में अशनूर और तान्या का सामना

पहले वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने बिग बॉस के घर में नए एरिया वर्डिक्ट रूम को सबके सामने रखा। वर्डिक्ट रूम में तान्या मित्तल और अशनूर कौर आमने-सामने थे। दोनों के बीच किसे सुपीरियारिटी कंपलेक्स है? इसका फैसला होना था, कंटेस्टेंट्स के वोट के मुताबिक तान्या को सबसे ज्यादा बार चुना गया और सलमान खान ने तान्या मित्तल को जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी है। तान्या मित्तल ने पूरे हफ्ते खूब बड़ी-बड़ी बातें की थी और इसी का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा है।

कुनिका से छिन गया कैप्टेंसी का ताज

बिग बॉस के घर में कुनिका को कप्तान बनाया गया था, लेकिन बिग बॉस 19 की ताजा अपडेट देने वाले इंस्टाग्राम हैंडल ने अपडेट दी है, कुनिका की कैप्टंसी का ताज छिन गया है। दरअसल कुनिका के कप्तान बनने के बावजूद घर में ढेर सारे झगड़े हो रहे थे और वह कंटेस्टेंट्स को अपनी कैप्टंसी में संभाल नहीं पा रही थी। ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें कैप्टंसी के पद से हटा दिया है।

5 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

इस हफ्ते भले ही एविक्शन नहीं हुआ हो, लेकिन अगले हफ्ते एलिमिनेशन जरूर होगा। वीकेंड का वार के दौरान कोई एक सदस्य बिग बॉस के घर से बाहर जाएगा। इसके लिए नॉमिनेशंस की प्रक्रिया हो गई है। इस बार पांच लोग नॉमिनेट हुए हैं। आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक यह पांचो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स हैं और इन्हीं में से किसी एक को एलिमिनेट किया जा सकता है।

EndFragment

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान