Bigg Boss 19: इस वीक के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई लीक, बेघर होगा ये तगड़ा खिलाडी 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: शॉकिंग नॉमिनेशन, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी समेत ये 6 सदस्य हुए बेघर होने के लिए नॉमिनेट

Bigg Boss 19 WKV Shocking Nomination: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में शहनाज गिल, नेहा कक्कड़ और एकता कपूर आएंगी। इस हफ्ते फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी समेत 6 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में शहनाज गिल, नेहा-टोनी कक्कड़ और एकता कपूर पहुंचे, शॉकिंग है इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट, तगड़े कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं और इन्ही में से एक का शॉकिंग एविक्शन होगा। 

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, और इस हफ्ते का वीकेंड का वार भी दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आने वाला है। घर में चल रहे बवाल और रिश्तों के टूटने के बीच, इस बार शो पर कई बड़े सेलेब्रिटीज धमाल मचाने आ रहे हैं।

ये गेस्ट बढ़ाएंगे शो की रौनक

इस बार वीकेंड का वार में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और 'पंजाब की कैटरीना कैफ' शहनाज गिल अपने भाई शहबाज बदेशा को सपोर्ट करने और अपनी नई पंजाबी फिल्म 'एक कुड़ी' के प्रमोशन के लिए आ रही हैं। शहनाज के साथ-साथ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ भी अपने गाने 'कोका कोला 2' का प्रमोशन करने के लिए सेट पर नजर आएंगे। इसके अलावा, टीवी क्वीन एकता कपूर भी शो पर आकर अपनी आगामी सीरीज 'नागिन 7' की टीम की घोषणा करेंगी।

शॉकिंग है नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट

जहां एक तरफ वीकेंड का वार में एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है, वहीं दूसरी तरफ इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट ने घर में और बाहर दोनों जगह हलचल मचा दी है। यह लिस्ट काफी शॉकिंग मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कुछ मजबूत खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स के नाम हैं

  • फरहाना भट्ट
  • गौरव खन्ना
  • नीलम गिरी
  • अभिषेक बजाज
  • अशनूर कौर
  • मालती चाहर

शहनाज गिल ने मिताली चाहर के लिए कही बड़ी बात

प्रोमो में दिखाया गया है कि वीकेंड का वार में शहनाज गिल सलमान खान के साथ मिलकर कंटेस्टेंट्स के नेचर को पंजाबी शब्दों में बयां करती हैं। जब सलमान, मालती चाहर का नाम लेते हैं, तो शहनाज हैरान होकर कहती हैं, "इसे धक्के मारकर निकालों…" हालांकि, उनके कहने का अंदाज मज़ाकिया था, लेकिन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के बीच इसे लेकर बहस हो सकती है।

इसके अलावा, वीकेंड का वार में सलमान खान, शहबाज बदेशा को उनके उस कमेंट के लिए फटकार लगाते भी नजर आएंगे, जिसमें शहबाज ने कहा था कि नॉमिनेट होने पर उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस बचा लेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन-सा मजबूत खिलाड़ी घर से बाहर होता है।

EndFragment

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज