बिग बॉस 19: गौरव खन्ना टॉप पर, कैप्टन होने के बावजूद नॉमिनेट हैं शहबाज 
मनोरंजन

बिग बॉस 19: गौरव खन्ना बने नंबर 1, फरहाना भट्ट दूसरे नंबर पर, जानें इस हफ्ते कौन होगा बेघर?

Gaurav Khanna Shehbaz Badesha: बिग बॉस 19 के 12वें हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड्स आ गए हैं। कैप्टन होने के बावजूद शहबाज बदेशा (2% वोट) बॉटम में हैं, वहीं गौरव खन्ना (24% वोट) टॉप पर चल रहे हैं।

अनिल सिंह

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का गेम अपने 12वें हफ्ते तक पहुंच चुका है और ग्रैंड फिनाले में अब सिर्फ एक महीने का समय बाकी है। घर में अब केवल 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिससे गेम और भी रोमांचक हो गया है। इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क और राशन टास्क काफी चर्चा में रहे हैं।

एक बड़े ट्विस्ट में, गौरव खन्ना के टास्क के कारण इस हफ्ते घर के सभी सदस्य नॉमिनेट हो चुके हैं। वहीं, हाल ही में मृदुल तिवारी के मिड-वीक एविक्शन के बाद, यह सवाल है कि कम वोटों के साथ कौन सा कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकता है।

कौन होगा इस हफ्ते घर से बेघर?

फिनाले में सिर्फ 4 हफ्ते बाकी हैं, ऐसे में अब हर हफ्ते शॉकिंग एलिमिनेशन होने की उम्मीद है। 12वें हफ्ते की वोटिंग लिस्ट सामने आ चुकी है, और कुछ बड़े नाम एलिमिनेशन की कगार पर हैं।

शहबाज बदेशा सबसे नीचे

वोटिंग ट्रेंड्स (सोशल मीडिया वोटिंग लिस्ट के अनुसार) के मुताबिक, मृदुल तिवारी के बाद शो से बाहर होने की कगार पर सबसे आगे शहबाज बदेशा हैं। शहबाज बदेशा को महज 2% वोट्स मिले हैं, और वह इस हफ्ते सबसे नीचे हैं।

कुनिका सदानंद को 3% वोट्स मिले हैंशहबाज के अलावा, बॉटम 3 में कुनिका सदानंद और अमाल मलिक का नाम शामिल है। कुनिका सदानंद को 3% वोट्स मिले हैं। अमाल मलिक को भी 3% वोट्स मिले हैं। यह दिलचस्प है कि शहबाज बदेशा इस हफ्ते घर के कैप्टन बने हैं, लेकिन गौरव खन्ना के फैसले के चलते 'बिग बॉस' ने उनसे नॉमिनेशन वापस नहीं लिया है।

गौरव खन्ना को मिले सबसे ज्यादा वोट्स

एक तरफ जहां शहबाज सबसे नीचे चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) टॉप पर चल रहे हैं। 12वें हफ्ते में दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट्स देकर गौरव खन्ना को दिया है, जिन्हें 24% वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) हैं, जिन्हें 23% वोट्स मिले हैं। इसके बाद अशनूर कौर, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और मालती चहर वोटिंग लिस्ट में शामिल हैं। यह देखना होगा कि पूरे घर के नॉमिनेट होने पर इस हफ्ते 'बिग बॉस' किसे घर से बेघर करने का फैसला लेते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज