'बिग बॉस 19' में उर्फी जावेद की एंट्री ने मचाया धमाल, रोमांस और तकरार से भरपूर रहा एपिसोड 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: उर्फी जावेद ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का, रोमांटिक हुआ वीकेंड का वार

Bigg Boss 19 WKV: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में उर्फी की एंट्री बेहद एनर्जेटिक और मस्ती भरे अंदाज में हुई। बिग बॉस के घर का माहौल पूरी तरह से रोमांटिक हो गया था।

अनिल सिंह

StartFragment

Bigg Boss 19 Urfi Javed: 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में नया ट्विस्ट तब आया, जब उर्फी जावेद की शो में एंट्री हुई। अपने अनोखे फैशन और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी ने घर में कदम रखते ही माहौल पूरी तरह बदल दिया। उनके आते ही घर में हंसी-ठिठोली के साथ-साथ तकरार, सवाल-जवाब और रोमांस का भी तड़का लग गया।

जियो हॉटस्टार ने शो का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें उर्फी की एंट्री बेहद एनर्जेटिक और मस्ती भरे अंदाज से होती नजर आ रही है। वह घरवालों को दिलचस्प टास्क देती हैं। इस टास्क के तहत वह दो कंटेस्टेंट्स, अमाल मलिक और तान्या मित्तल, को लेकर एक सवाल पूछती हैं, "इन दोनों में से किसका रिश्ता पहले टूटेगा?" घरवालों ने खुलकर अपनी राय रखी और ज्यादातर ने तान्या मित्तल का नाम लिया। इस पर तान्या थोड़ी असहज भी नजर आईं, लेकिन माहौल मजेदार बना रहा।

यहां देखें वीडियो

अमाल मलिक ने तान्या के लिए एक रोमांटिक गाना गाया 

उर्फी ने इस मौके को रोमांटिक बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अमाल मलिक से कहा कि वे तान्या के लिए एक रोमांटिक गाना गाएं। अमाल ने बिना हिचके 'क्यों दुनिया में आया हूं' गाया और तान्या के साथ थिरकते भी नजर आए। इस दौरान तान्या शर्माने लगीं, जिसने सभी का ध्यान खींचा। उर्फी ने भी मजाकिया अंदाज में तान्या को छेड़ते हुए पूछा, "इतना क्यों शर्मा रही हो?"

टास्क में हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई

उर्फी जावेद की मौजूदगी ने घरवालों को भी एक नए तरीके से सोचने और खुद को साबित करने का मौका दिया। हालांकि टास्क के बीच में हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन उर्फी ने स्थिति को कंट्रोल में रखा। उर्फी ने कंटेस्टेंट्स से उनके रिश्तों, टास्क और गेम स्ट्रेटजी पर सवाल किए और यह जानने की कोशिश की कि कौन वाकई गेम खेल रहा है और कौन सिर्फ शो में टिके रहने की कोशिश कर रहा है। उनकी मौजूदगी ने दर्शकों को भी खूब एंटरटेन किया। सोशल मीडिया पर फैंस उर्फी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज