Bigg Boss 19: राशन नहीं बिस्तर के लिए होगा घमासान  
मनोरंजन

बिग बॉस 19: राशन नहीं बिस्तर के लिए होगा संघर्ष, भूख नहीं नींद को तरसेंगे घरवाले

Bigg Boss19 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 15 कंटेस्टेंट्स तीन वाइल्ड कार्ड शो में हिस्सा लेंगे, लेकिन इस बार राशन के लिए नहीं बल्कि बिस्तर के लिए घमासान होगा।

अनिल सिंह

StartFragment

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 की शुरुआत इस बार पिछले सीजन के मुकाबले जल्दी होने वाली है। बिग बॉस के घर में बनावट और थीम को लेकर बड़ा बदलाव तो किया ही गया है, इस बार थीम पॉलिटिक्स से संबंधित होगी, घर के सदस्य अपना नेता चुनेंगे। इसी बीच बिग बॉस 19 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, कहा यह जा रहा है 15 कंटेस्टेंट्स के साथ शो की शुरुआत की जाएगी। तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री उसके तुरंत बाद होगी। ऐसे में 18 कंटेस्टेंट्स हो जाएंगे लेकिन घर में सिर्फ 15 बेड ही मौजूद है यानी बिस्तर को लेकर जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा। 

बिग बॉस 19 को लेकर पहले ही यह अपडेट सामने आई थी कि इस बार की थीम पॉलिटिक्स से रिलेटेड होगी घर में राजनीति वाला माहौल देखने को मिलेगा। इस बार घर में कैप्टन का नहीं बल्कि नेता का चुनाव किया जाएगा और वह नेता अपनी रणनीति के हिसाब से घर चलाएगा। 

बिग बॉस 19 में राशन नहीं बिस्तर के लिए होगा संघर्ष 

बिग बॉस 19 की इस बार की थीम के बारे में यह अपडेट भी सामने आई थी कि इस बार राशन के लिए कंटेस्टेंट्स को संघर्ष नहीं करना पड़ेगा, मतलब उन्हें उनकी गिनती और उनकी संख्या बल के हिसाब से भरपूर राशन प्रोवाइड किया जाएगा। लेकिन कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए बिस्तर के लिए संघर्ष का माहौल बनाया जाएगा। ऐसी ताजा खबर सामने आ रही है। 

बिग बॉस 19 में पुराने खिलाडी बनेंगे नए मेहमान 

बिग बॉस के मेकर्स इस बार के सीजन को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कुछ समय पहले ही यह खुलासा भी हुआ था कि इस बार की थीम रिवाइंड होने वाली है, मतलब पुराने सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स को खास मेहमान के तौर पर बुलाया जाएगा और वह भी मौजूदा कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने का काम करेंगे। खबर यह है कि एल्विश यादव और हिना खान को इस सीजन में आने का न्योता मिल चुका है। हालांकि यह किसी भूमिका में होंगे इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्दी इसके बारे में भी रिपोर्ट सामने आएगी। 

EndFragment

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर