बिग बॉस 19: सरकार और विपक्ष, सलमान खान के शो में इस बार होगी राजनीतिक उठापटक 
मनोरंजन

बिग बॉस 19: घर में होगा इलेक्शन, शपथ समारोह, कैप्टन मंत्रिमंडल से चलाएगा अपनी सरकार

Bigg Boss 19 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इसको लेकर ताजा अपडेट भी सामने आ रही है। इस बार घर में चुनाव होगा, शपथ समारोह होगा, पक्ष और विपक्ष का खेल दिखेगा। राजनीतिक उठापटक होने वाली है।

अनिल सिंह

StartFragment

Bigg Boss 19 Update Political Drama: बिग बॉस 19 की शुरुआत जल्द ही कलर्स टीवी पर हो जाएगी। खबर के मुताबिक 24 अगस्त को टीवी पर बिग बॉस 19 का आगाज होने वाला है। सलमान खान समेत शो के मेकर्स और संभावित कंटेस्टेंट्स ने इसके लिए कमर कस ली है। इस बार की थीम राजनीति से प्रेरित है यानी घर के अंदर चुनावी अखाड़ा लगने वाला है। सत्ता पक्ष और विपक्ष का खेल और राजनीति नजर आएगी। करीब 15 कंटेस्टेंट्स और तीन वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के जरिए मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद की जा रही है। 

बिग बॉस ताजा खबर नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के अपकमिंग सीजन को लेकर बड़ी अपडेट दी गई है, बताया गया है कि इस बार घर को दो प्रमुख पार्टी में बांटा जाएगा। एक सत्ता पक्ष तो दूसरा विपक्ष होगा। दोनों एक दूसरे से मुकाबला करेंगे। चुनावी दंगल भी होगा तो वहीं राजनीतिक अखाड़े भी लगेंगे। कोई चारों खाने चित होगा तो कोई जीत का जश्न मनाएगा।  कैप्टन की भूमिका इस बार सूबे के मुख्यमंत्री की तरह होगी, वह राज्य को चलाने की जिम्मेदारी उठाएगा। 

बिग बॉस 19 शुरू होने के पहले ही हिट है 

सरकार में जिस तरह से अलग-अलग मंत्रालय होते हैं, वैसे किचन मिनिस्टर ,बेडरूम मिनिस्टर, बाथरूम मिनिस्टर और अलग-अलग मंत्रालय बिग बॉस के घर में इस बार देखने को मिलेंगे। मतलब रूलिंग पार्टी के पास पूरा एक मंत्रिमंडल होगा। थीम भले ही राजनीतिक हो जिसमें लोगों की रुचि एंटरटेनमेंट के लिहाज से कम होती है, लेकिन पूरा देश इस बात का गवाह है कि इस देश में राजनीति के अलावा और कुछ नहीं चलता। मतलब बिग बॉस 19 शुरू होने के पहले ही हिट है यह कहा जा सकता है। 

विपक्ष को मिलेगा सीक्रेट टास्क 

सत्ता पक्ष सरकार चलाता है, विपक्ष सत्ता पर आरोप लगाता है, कुछ ऐसा ही माहौल बिग बॉस के घर में देखने को मिलेगा। जो टीम सत्ता में होगी वह घर चलाएगी। जबकि विपक्षी टीम को सीक्रेट टास्क दिया जाएगा। यह टास्क इंडिविजुअल तौर पर या फिर समूह के लोगों को दिया जाएगा। जो घर का राशन पाने का प्रयास करेगी। यह शुरुआती जानकारी है जो अपकमिंग सीजन को लेकर सामने आई है। आने वाले वक्त में इस सीजन को लेकर और भी जानकारी सामने आएगी जिसका इंतजार दर्शकों को भी है।

EndFragment

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक