बिग बॉस 19 का असली ट्विस्ट, डेमोक्रेसी के नाम पर चली ये चाल 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और इस बार का एविक्शन दर्शकों

Bigg Boss 19 twist: बिग बॉस 19 के चौथे हफ्ते दर्शकों के लिए चौंकाने वाला रहा। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कम वोट नेहल को मिले, लेकिन उन्हें घर से बाहर करने के बजाय सीक्रेट रूम में भेज दिया गया।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और इस बार का एविक्शन दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं रहा। शो के फैंस को उम्मीद थी कि नॉमिनेट हुए पांच कंटेस्टेंट्स में से वोटिंग में पिछड़ने के चलते प्रणित मोरे को घर से बाहर जाना पड़ेगा, लेकिन बिग बॉस ने हमेशा की तरह ‘डेमोक्रेसी’ के नाम पर बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया।

इस हफ्ते नॉमिनेशन की लिस्ट में नेहल चुदास्मा, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और बशीर अली का नाम शामिल था। वोटिंग खत्म होने के बाद सबसे कम वोट नेहल को मिले। लिहाजा ऐसा लग रहा था कि उन्हें शो से अलविदा कहना पड़ेगा। लेकिन बिग बॉस के गेम में ट्विस्ट हमेशा रहता है और इस बार भी वैसा ही हुआ।

सीक्रेट रूम में भेजी गईं नेहल

नेहल को घर से बाहर करने का ऐलान तो किया गया, लेकिन सच्चाई ये है कि उन्हें पूरी तरह शो से बाहर नहीं किया गया। बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। यहां बैठकर नेहल घरवालों की हर चाल पर नजर रख पाएंगी और अपनी स्ट्रैटेजी को और मजबूत कर पाएंगी। इससे पहले वीक 1 में फरहाना को भी इसी तरह सीक्रेट रूम भेजा गया था।

प्रणित मोरे हुए सेफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहल को भले ही कम वोट मिले, लेकिन प्रणित मोरे सुरक्षित हो गए। मेकर्स का मानना है कि नेहल शो के लिए एक स्ट्रॉन्ग और एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट साबित हो सकती हैं। यही वजह है कि उन्हें बाहर करने के बजाय सीक्रेट रूम में रखा गया, ताकि वो आने वाले समय में गेम का और भी मजेदार हिस्सा बन सकें। नेहल शुरुआत से ही घर में सुर्खियां बटोरती रही हैं। कभी उनकी टकरार घरवालों से देखने को मिली, तो कभी टास्क के दौरान उनका नाम चर्चा में आया।

विवादों से जुड़ा रहा नेहल का नाम

नेहल का और अमाल मलिक का मुद्दा एक बार फिर इतना बढ़ गया था कि वीकेंड का वार में खुद सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई थी। नेहल ने अमाल पर गलत तरीके से टच करने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में इस मुद्दे को खत्म करने के लिए उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। सीक्रेट रूम से नेहल की एंट्री आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त धमाका मचाने वाली है। घरवालों को यह अंदाजा भी नहीं होगा कि वो बाहर नहीं, बल्कि उनकी हर हरकत पर निगाहें गड़ाए बैठी हैं। ऐसे में बिग बॉस 19 का आगे का सफर और ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज