बिग बॉस 19 में इस बार घरवालों की सरकार 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Trailer: बिग बॉस 19 में इस बार घरवालों की सरकार, सलमान खान बने नेता

Bigg Boss 19 Trailer Out: बिग बॉस 19 का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज हुआ, जिसमें सलमान खान नेता के अवतार में नजर आए। शो में ड्रामा नहीं, ड्रेमोक्रेसी की थीम होगी। शो 24 अगस्त से कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होगा।

सोनाली झा

Salman Khan Show Bigg Boss 19: ऑन-एयर चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 19वां सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आ रहा है और इस बार इसका फॉर्मेट पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। शो के मेकर्स ने 8 अगस्त को इसका ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें होस्ट सलमान खान एक नेता के अवतार में नजर आए। ट्रेलर को देखकर साफ जाहिर होता है कि इस बार 'बिग बॉस 19' में राजनीति और लोकतंत्र की झलक दिखाई देने वाली है।

रिलीज हुए ट्रेलर का शुरूवात होता है सलमान खान के 'बिग बॉस की संसद' में प्रवेश के साथ। वह कार से उतरते हुए एक पार्लियामेंट जैसा सेट पर जाते हैं और वहां उपसंकचायित लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 वर्षों में, इस बार बिग बॉस में होगी घरवालों की सरकार। सलमान खान का यह डायलॉग इस बात का संकेत देता है कि सीजन 19 में कंटेस्टेंट्स को पहले से ज्यादा ताकत मिलने वाली है।

शो में होगी ड्रेमोक्रेसी

शो में इस बार लोकतंत्र का रंग होगा और सभी अहम फैसले घरवाले खुद लेंगे। सलमान खान आगे कहते हैं कि इस बार ड्रामा नहीं, ड्रेमोक्रेसी होगी। इस लाइन से ये साफ हो गया कि बिग बॉस का यह सीजन नियमों, झगड़ों और टास्क के मामले में पूरी तरह से नया मोड़ लेने वाला है। दर्शकों को पावर बैलेंस, वोटिंग और कंट्रोल के मामले में नई रणनीतियां देखने को मिल सकती हैं।

जियो हॉटस्टार पर होगा स्ट्रीम

यह सीजन 24 अगस्त 2025 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। जियो हॉटस्टार के यूट्यूब चैनल पर ट्रेलर को रिलीज़ किया गया है और फैंस ने फीचर किया है। सलमान खान की दमदार एंट्री और उनका नेता वाला लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लिखते हैं कि भाईजान फिर से धमाल मचाएंगे और अब तक की सबसे यूनिक थीम।

सलमान खान की फिल्म

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसकी शूटिंग के लिए वह बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने घर के जिम में कई बदलाव किए थे। उन्होंने फिल्म में आर्मी का किरदार निभाने के लिए आर्मी की ट्रेनिंग ली थी। हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला