तान्या मित्तल, नीलम गिरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बिग बॉस 19 में मचा तहलका, नीलम गिरी ने तान्या मित्तल के शादीशुदा लवर का खोला राज! सबके उड़े होश

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल को लेकर नया ड्रामा शुरू हो गया है। शो में नीलम गिरी ने खुलासा किया कि तान्या किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार करती हैं। जिसे सुनकर कुनिका हैरान रह गईं।

स्नेहा मौर्या

Tanya Mittal Love Affair: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। हर दिन घर के अंदर नई कहानियां और खुलासे सामने आ रहे हैं। शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। दरअसल, तान्या के बारे में उनकी करीबी दोस्त नीलम गिरी ने ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने पूरे घर का माहौल बदल दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नीलम गिरी और कुनिका सदानंद को आपस में बात करते हुए देखा गया है। बातचीत के दौरान कुनिका ने नीलम से मजाकिया अंदाज में पूछा कि “गुंटुआ कौन है?” इस पर नीलम ने उनके कान में फुसफुसाते हुए कहा कि तान्या को एक शादीशुदा आदमी से प्यार है। यह सुनकर कुनिका दंग रह गईं।

तान्या के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

बात यहीं खत्म नहीं हुई। जब तान्या कमरे में आईं तो नीलम ने हंसते हुए कहा, “तेरे ही बारे में गॉसिप कर रही थी।” इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर ये “गुंटुआ” कौन है? कई लोगों का मानना है कि तान्या ने अपने कथित बॉयफ्रेंड को यही नाम दिया है।

इससे पहले भी तान्या मित्तल के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आ चुकी हैं। कहा जा रहा था कि उनका नाम बलराज सिंह से जुड़ा था। हालांकि तान्या ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन बलराज ने सार्वजनिक रूप से तान्या पर फेक और झूठी छवि दिखाने के आरोप लगाए थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि तान्या शो में खुद को “पीड़ित” दिखाने की कोशिश करती हैं।

शादीशुदा लवर को लेकर फैंस कर रहे हैं सवाल

इस नए खुलासे के बाद दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या वाकई तान्या किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार करती हैं या यह सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने का नया ड्रामा है। सोशल मीडिया पर “तान्या मित्तल लव सीक्रेट” ट्रेंड कर रहा है, और फैंस बेसब्री से इस रहस्य के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बिग बॉस 19 में जहां एक तरफ दोस्ती और दुश्मनी के रंग दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब प्यार के तड़के ने शो को और मसालेदार बना दिया है। आने वाले एपिसोड में इस खुलासे का असर तान्या की गेम पर कैसे पड़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा