बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट का सफर होगा खत्म? मिड वीक एविक्शन को लेकर कयास तेज 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: शो में हो सकता है बड़ा उलटफेर, वोट-आउट से कौन होगा बाहर?

Bigg Boss 19 में Mid Week Eviction होने की खबर है। घरवाले एसेम्बली रूम में वोट आउट के जरिए किसी एक को बाहर करेंगे। फरहाना, शहबाज और मृदुल पर लटकी तलवार।

अनिल सिंह

StartFragment

Farhana Bhatt Mid Week Eviction: रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को एक बड़ा झटका लग सकता है। खबरें हैं कि घर में जल्द ही मिड वीक एविक्शन देखने को मिल सकता है, जिसका मतलब है कि कोई एक या दो खिलाड़ी वोट आउट के जरिए तुरंत प्रभाव से बिग बॉस हाउस से बेघर हो जाएंगे।

बीते कुछ हफ्तों से 'बिग बॉस 19' में कोई ऐसा बड़ा एविक्शन नहीं हुआ है जिसने घर के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल मचाई हो। बशीर अली के एविक्शन के बाद से शो में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ है, लेकिन अब आने वाले दिनों में यह समीकरण बदल सकता है। जहां इस वीकेंड का वार में एक सदस्य का एविक्शन होगा, वहीं दूसरी तरफ यह खबर सामने आ रही है कि इसी हफ्ते मिड वीक एविक्शन के माध्यम से कुछ और खिलाड़ियों का सफर खत्म हो जाएगा।

वोट आउट से होगा दमदार एविक्शन?

'बिग बॉस' से जुड़ी खबरें जारी करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24x7 ने सोशल मीडिया पर इस संभावित एविक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "बिग बॉस 19 में तापमान बढ़ने लगा है। मिड वीक एविक्शन हो सकता है। इस बुधवार को तैयार रहिए एक शॉकिंग एलिमिनेशन के लिए, जिसमें घरवाले एसेम्बली रूम में किसी एक खिलाड़ी को वोटिंग के जरिए बाहर कर देंगे।"

इस पोस्ट में यह भी बताया गया है कि इस बार किसी तरह का नॉमिनेशन नहीं होगा, बल्कि सीधे वोट-आउट होगा। इस ऐलान ने दर्शकों के बीच उत्साह और उत्सुकता बढ़ा दी है कि अब किसका सफर इस ड्रामाई मोड़ पर खत्म होगा।

किसका सफर होने जा रहा है खत्म?

'बिग बॉस' के इतिहास में पहले भी मिड वीक एविक्शन हो चुके हैं, और अब इस हफ्ते किसका सफर खत्म होने जा रहा है, इसका जवाब दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा। हालांकि, इससे पहले ही सोशल मीडिया पर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है।

फरहाना भट्ट का होगा मिड वीक एविक्शन 

एक फॉलोअर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि फरहाना भट्ट के बाहर होने का चांस सबसे ज्यादा है। एक यूजर द्वारा करवाई गई वोटिंग में भी सबसे ज्यादा लोगों ने फरहाना के नाम पर ही वोट किया है, और दूसरे नंबर पर शहबाज़ हैं। मृदुल तिवारी के लिए भी काफी वोट आए हैं।

इन कंटेस्टेंट का गेम चल रहा है फीका

पिछले कुछ हफ्तों से तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट का गेम काफी फीका और कटा-कटा चल रहा है। दोनों घर में अपनी उपस्थिति उस तरह से दर्ज नहीं करा पा रही हैं, जिसकी उम्मीद एक मजबूत कंटेस्टेंट से की जाती है। इस बात की संभावना कम ही है कि वे अब अपने गेम में कोई बड़ा बदलाव कर पाएंगी। फिलहाल, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मिड वीक एविक्शन में बिग बॉस 19 से किसका सफर खत्म होने जा रहा है।

EndFragment

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार