Bigg Boss 19 Live Updates: रियेलिटी टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले रोमांचक रहा और गौरव खन्ना ने दर्शकों के भारी समर्थन से ट्रॉफी जीत ली। टॉप-2 में पहुंचकर वे नर्वस थे, लेकिन फैंस की वोटिंग ने उन्हें विनर बना दिया। फरहाना भट्ट ने अपनी समझदारी और शांत गेमप्ले के दम पर रनर-अप की पोजिशन हासिल की, जबकि प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। टॉप 5 में गौरव, फरहाना, प्रणीत, अमाल मलिक और तान्या मित्तल शामिल थे।
रियेलिटी टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 19 आज अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया है। टीवी एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विजेता बन गए हैं।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के दौरान सलमान खान दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। सलमान ने कहा कि धर्मेंद्र उनके लिए पिता समान थे और इस बार उनका शो में न आ पाना उन्हें बेहद खल रहा है। स्टेज पर सलमान खान की आंखें नम हो गईं। उन्होंने धर्मेंद्र की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा बहुमुखी कलाकार कोई नहीं हुआ, चाहे एक्शन हो, रोमांस हो या कॉमेडी, धर्मेंद्र हर किरदार में जान डाल देते थे। सलमान ने आगे बताया कि अपने पूरे करियर में उन्होंने सिर्फ धर्मेंद्र को ही फॉलो किया है।
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर का माहौल और तनाव बढ़ता जा रहा है। तान्या मित्तल के बाद अब प्रणित मोरे भी शो से एविक्ट हो चुके हैं। ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में लगातार हो रहे डबल और ट्रिपल एविक्शन ने प्रतियोगियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इससे पहले अमाल मलिक भी घर से बेघर हो चुके थे, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया है।
अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बिग बॉस 19 फिनाले से पहले ही अपने को-एक्टर गौरव खन्ना को विनर घोषित कर दिया है। रुपाली ने गौरव को एडवांस में बधाई देते हुए कहा कि उनकी नज़र में शो का असली खिताबदार वही है। रुपाली गांगुली ने गौरव की मेहनत, ईमानदारी और खेल में उनकी मजबूती की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे सीज़न में शानदार परफॉर्म किया है और वे दिलों के विजेता बन चुके हैं। उन्होंने फैंस से भी गौरव को सपोर्ट करने की अपील की।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में एक और बड़ा एविक्शन हो गया है। तान्या मित्तल अब घर से बाहर हो चुकी हैं। इससे पहले अमाल मलिक भी बेघर हो चुके थे। तान्या की विदाई के साथ अब फिनाले की रेस और सिमट गई है, और मुकाबला बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच और भी तीखा हो गया है। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अब ट्रॉफी किसके नाम होने वाली है।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले स्टेज पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। दोनों ने शो में आते ही कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएँ दीं और अपनी फिल्म को लेकर कई मजेदार बातें साझा कीं। स्टेज पर कार्तिक आर्यन ने फिल्म के नाम को एक टंग ट्विस्टर बताया और हंसते हुए कहा कि इसे बोलते-बोलते उनकी खुद की जुबान कई बार उलझ जाती है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है और पूरी तरह से एक क्लीन फैमिली एंटरटेनर होगी। कार्तिक ने इसे सलमान खान की पुरानी फैमिली फिल्मों जैसा बताया, जिन्हें पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता था।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में ग्लैमर और मस्ती का तड़का लगाने पहुंचे सनी लियोनी और करण कुंद्रा, जो अपने आने वाले शो स्प्लिट्सविला का प्रमोशन करने स्टेज पर पहुंचे। दोनों ने स्टेज पर अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को बुलाकर एक मजेदार छोटा-सा गेम खेला। सवाल-जवाब वाले इस गेम में पहला सवाल कि आपकी चॉइस क्या होगी, लॉयल पार्टनर या लोडेड बैंक बैलेंस? इस पर अशनूर ने तुरंत जवाब दिया कि उनके लिए लॉयल पार्टनर ज्यादा जरूरी है।
अगला सवाल कि प्यार जीतो या जैकपॉट जीतो? दोनों ने ही लव को चुना और बताया कि भावनाएं ज्यादा अहम हैं। खेल के दौरान कई दिलचस्प सवाल पूछे गए और सबने हंसते हुए उनके जवाब दिए। इसी दौरान सलमान खान ने भी रिश्तों, शादी और डेटिंग के बारे में अपनी बात रखी, जिससे मंच का माहौल और भी मजेदार और रिलेटेबल हो गया।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। अमाल मलिक एलिमिनेट हो चुके हैं और अब वे टॉप 5 की रेस से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही फिनाले में मुकाबला और कड़ा हो गया है, क्योंकि अब टॉप 4 फाइनलिस्ट तय हो चुके हैं। तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणीत मोरे इन चारों के बीच फिनाले ट्रॉफी की जंग अब और भी रोमांचक हो गई है। दर्शक उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि बिग बॉस 19 का अंतिम विजेता कौन बनेगा।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी ने मिलकर स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। दोनों की केमिस्ट्री, ऊर्जा और डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके परफॉर्मेंस के दौरान पूरे सेट पर तालियों और शोर की गूंज सुनाई दी, जिससे फिनाले का माहौल और भी रोमांचक हो गया।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की जबरदस्त एंट्री ने माहौल गर्मा दिया। स्टेज पर आते ही उन्होंने सलमान खान की तरफ देखते हुए मजेदार अंदाज में तोहरा जइसन भाई कहां गाना गाया। पवन सिंह ने सलमान के सामने कहा कि वे उन्हें भइया बुलाना चाहते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। पवन ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं भी दीं, जिससे फिनाले नाइट की एनर्जी और बढ़ गई।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एंट्री ने मंच पर जबरदस्त उत्साह भर दिया। धमकी मिलने की खबरों के बावजूद पवन सिंह पूरे कॉन्फिडेंस और एनर्जी के साथ शो में पहुंचे और उनकी मौजूदगी ने फिनाले नाइट में चार चांद लगा दिए। उनकी एंट्री पर दर्शकों और फैंस की जोरदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जिससे फिनाले का माहौल और भी हाई-वोल्टेज हो गया है।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले को और भावुक तथा खास बनाने के लिए मेकर्स ने पांचों फाइनलिस्ट के परिवारों को भी स्टेज पर इनवाइट किया। सभी अपने-अपने कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने पहुंचे और उन्होंने सलमान खान के सामने घर की कई दिलचस्प बातें भी शेयर कीं। इस दौरान माहौल हंसी-मज़ाक और इमोशन से भरा रहा। सबसे मजेदार पल तब आया जब प्रणीत मोरे की मां ने सलमान खान से मुस्कुराते हुए एक खास रिक्वेस्ट की।
प्रणीत मोरे की मां ने कहा कि जब प्रणीत ने स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान उन्हें रोस्ट किया था, तो अब सलमान उनकी उन बातों पर मिट्टी डाल दें। उनकी इस बात पर सलमान और पूरे सेट में मौजूद लोग हंस पड़े। परिवारों की इस दिल को छू जाने वाली मौजूदगी ने फिनाले एपिसोड में भावनाओं का एक अलग ही रंग भर दिया है।
बिग बॉस 19 फिनाले में मालती चाहर ने शहबाज बदेशाह को खुलकर फटकार लगाई। उन्होंने सलमान खान से भी उनकी शिकायत की, जिससे मंच पर माहौल गरमा गया।
बिग बॉस 19 के पांचों फाइनलिस्ट ने घर की अपनी पसंदीदा जगह का खुलासा किया। सभी ने एक खास कैनवास पर मैसेज लिखकर उसे घर की चुनी हुई स्पेशल लोकेशन पर लगाया।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के सेट पर पहुंच चुके हैं। दोनों को सेट के बाहर एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 में जगह बनाने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल बाहर हो गईं। ऐसे में अब फैंस में उनके बाहर होने को लेकर हलचल मच गई है।
हाल ही में बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान टॉप-5 फाइनलिस्ट्स तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे साथ मस्ती करते दिखे।
बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले से पहले खबर आई है कि टॉप-5 फाइनलिस्ट अमाल मलिक विजेता की रेस से पहले बाहर होंगे, जिससे फिनाले की रोमांचक लड़ाई और बढ़ गई है।
गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 का विजेता माना जा रहा है। इस बीच शो की कंटेस्टेंट ईशा मालवीय ने खुले तौर पर उनका समर्थन किया और फैंस को उनके पक्ष में वोट करने की अपील की।
फरहाना भट्ट ने बिग बॉस 19 में दमदार खेल दिखाते हुए सबका ध्यान खींचा है। कश्मीर की कली टॉप-5 में जगह बना चुकी हैं और जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। अगर वह ट्रॉफी जीतती हैं तो इतिहास रच देंगी।
बिग बॉस 19 के घर में इस सीजन सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब ग्रैंड फिनाले में भी अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराने वाली हैं। टॉप-5 फाइनलिस्ट में जगह बनाने वाली तान्या फिनाले की रात रॉयल अवतार में स्टेज पर एंट्री करेंगी। उनकी यह शाही एंट्री फिनाले नाइट की शान बढ़ाने के साथ-साथ दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाली है।
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज रात होने जा रहा है, और इसे यादगार बनाने के लिए टॉप-5 फाइनलिस्ट अपने खास परफॉर्मेंस से मंच सजा रहे हैं। इसी कड़ी में गौरव खन्ना ने भी अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। गौरव की एनर्जी और स्टाइल ने दर्शकों और सेट पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिससे फिनाले नाइट का रोमांच और भी बढ़ गया है।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं, और इसी बीच फरहाना भट्ट का धमाकेदार फिनाले लुक सामने आ गया है। रेड कलर की शानदार ड्रेस में फरहाना बिल्कुल स्टनिंग दिखाई दे रही हैं और उनका यह ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि फरहाना इस स्टाइलिश लुक के साथ स्टेज पर कैसी परफॉर्मेंस देंगी।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अमाल मलिक अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से शो में चार चांद लगाने वाले हैं। उनकी प्रस्तुति फिनाले नाइट को और भी खास बनाएगी, जिसे देखने के लिए दर्शक पहले से ही बेहद उत्साहित हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल मिला है। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए पवन सिंह को चेतावनी दी कि वे सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करें। गौरतलब है कि आज बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह की परफॉर्मेंस तय है। इसी बीच मिली इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फोन पर मिली धमकी में यह स्पष्ट कहा गया कि पवन सिंह सलमान खान के साथ शिरकत न करें, वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और फिनाले इवेंट की सिक्योरिटी और भी ज्यादा कड़ी कर दी गई है।
बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम बता दिया है। मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि वे किसको सपोर्ट कर रही हैं, तो उन्होंने सबसे पहले फरहाना का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने अमाल मलिक और प्रणीत मोरे को भी अपने पसंदीदा फाइनलिस्ट बताया। कुनिका के इस सपोर्ट ने फिनाले की रेस को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि अब फैंस भी यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री अश्नूर कौर भी अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने वाली हैं। फिनाले शूट से पहले अश्नूर को बिग बॉस के सेट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपनी कार के पास टहलती हुई और फिर उसमें बैठती नजर आईं। उनकी मौजूदगी से इस बात की पुष्टि हो गई है कि फिनाले नाइट में दर्शकों को अश्नूर का एक खास परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत सनी लियोनी और करण कुंद्रा की धमाकेदार एंट्री से होगी। दोनों सितारे एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 के होस्ट हैं और बिग बॉस के मंच पर नए सीजन का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। इनकी एंट्री से फिनाले एपिसोड में ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का तड़का लगना तय है। साथ ही दर्शकों को स्प्लिट्सविला के नए सीजन की झलक भी देखने को मिलेगी, जिससे फिनाले की रात और भी रंगीन होने वाली है।
सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचों फाइनलिस्ट में से जिसे विनर का ताज मिलेगा, उसे लगभग 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। फिनाले में न केवल ट्रॉफी बल्कि यह बड़ा इनाम भी कंटेस्टेंट्स के लिए रोमांच को और बढ़ा देगा।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले का इंतजार खत्म होने वाला है। शो का फिनाले एपिसोड, जो रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित होगा, की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, अगले एक घंटे में पहला एविक्शन भी होने की संभावना है। फैंस अब बेसब्री से देख रहे हैं कि कौन कंटेस्टेंट घर से बाहर जाएगा और कौन बनेगा बिग बॉस 19 का विजेता।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले को और भी मनोरंजक बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन भी शो में शिरकत करेंगे। कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंचेंगे। उनकी एंट्री से फिनाले एपिसोड में ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का तड़का और बढ़ने वाला है। दर्शक कार्तिक और सलमान खान की मजेदार बातचीत के साथ-साथ उनकी परफॉर्मेंस और इंटरैक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ग्रैंड फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए शो मेकर्स लगातार नए प्रोमो रिलीज कर रहे हैं। ताजा प्रोमो में बिग बॉस 19 के पांचों फाइनलिस्ट अपने-अपने स्टाइल में भव्य एंट्री करते दिख रहे हैं और स्टेज पर जोरदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में खास तौर पर तान्या मित्तल का एंट्री सीक्वेंस चर्चा में है, जहां वह एक विशाल सिंहासन पर बैठी दिखाई देती हैं। उनका रॉयल लुक और दमदार प्रेज़ेंस फिनाले नाइट के ग्रैंड माहौल को और भी खास बना रहा है। फैंस अब पांचों फाइनलिस्ट की पूरी परफॉर्मेंस और बिग बॉस 19 की ट्रॉफी किसके हाथ में जाती है, इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले कंटेस्टेंट अमाल मलिक को बड़ा सपोर्ट मिला है। बिग बॉस 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अमाल के लिए वोटिंग की अपील की है। शहनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से अनुरोध किया कि वे अमाल को जिताने के लिए उन्हें अधिक से अधिक वोट दें। उनकी इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर अमाल के सपोर्टर्स और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। फाइनल से पहले स्टार्स का ऐसा सपोर्ट अमाल के गेम को मजबूती देता दिखाई दे रहा है।
बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले नाइट के साथ दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार है। अगर आप भी इस बहुप्रतीक्षित एपिसोड को देखना चाहते हैं, तो इसके प्रसारण का पूरा शेड्यूल जानना जरूरी है। ग्रैंड फिनाले का लाइव टेलीकास्ट आज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। ओटीटी पर देखने के बाद, दर्शक इसे कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे टीवी प्रसारण के रूप में भी देख सकेंगे। जो भी फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनते देखना चाहते हैं, वे तय समय पर बिग बॉस 19 का यह खास एपिसोड देख पाएंगे।
लंबी जर्नी, एलीमिनेशन और कड़े मुकाबले के बाद अब घर में सिर्फ टॉप 5 फाइनलिस्ट बचे हैं। इसमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, फराहान भट्ट और अमाल मलिक टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं।
शांत स्वभाव, समझदारी और स्ट्रैटेजिक गेमप्ले के साथ गौरव ने पूरे सीजन में मजबूती से खेला। उनकी बैलेंस्ड और मैच्योर पर्सनैलिटी फैंस को काफी पसंद आई। अपने कॉमिक टाइमिंग और मजेदार अंदाज से प्रणीत ने सबका दिल जीता। घर में उनका एंटरटेनमेंट फैक्टर हमेशा हाई रहा। अपने सॉफ्ट नेचर और सेंसिबल गेम के लिए पसंद किए गए अमाल ने शुरुआत से ही एक क्लासिक और डीसेंट गेम खेला। उनकी फैन फॉलोइंग भी शो में काफी नजर आई। तान्या की गप्पेबाजी, तड़का और एंटरटेनमेंट पूरे सीजन की जान रहा। उन्होंने शो में एक मजबूत और बोल्ड पर्सनैलिटी दिखाई। फराहान भट्ट का साफ-साफ बोलना और उनका एग्रेसिव गेम उन्हें अलग पहचान देता रहा। दर्शकों ने उनके हर मूड को खूब नोटिस किया।