BB19 एक्सटेंशन का धमाका: सलमान खान के शो का जनवरी में होगा ग्रैंड फिनाले 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Shocking Update: 1 महीना और बढ़ेगा बिग बॉस 19, शो में और होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान होस्टेड बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की डेट 4 हफ्ते आगे बढ़ सकती है। पहले 7 दिसंबर को होने वाला फिनाले अब जनवरी 2026 में होने की खबर है।

अनिल सिंह

StartFragment

Bigg Boss 19: रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' के दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान होस्टेड इस शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। पहले यह खबर थी कि शो को इस बार एक्सटेंड नहीं किया जाएगा और फिनाले दिसंबर में ही होगा, लेकिन अब प्लेटफॉर्म 'बिग बास तक' से मिली रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स जल्द ही शो का फिनाले 4 हफ्ते आगे खिसकाने का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। शो को 11 हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो चुका है और नवंबर भी अब खत्म होने की तरफ है, लेकिन अभी तक फिनाले की तारीख घोषित नहीं हुई है।

इस एक्सटेंशन के साथ, जहाँ एक तरफ दर्शकों को अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज को 24 घंटे देखने का मौका और एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा डोज़ मिलेगा, वहीं शो की बढ़ती टीआरपी को देखते हुए यह फैसला मेकर्स के लिए भी फायदे का सौदा होगा।

दिसंबर नहीं, अब जनवरी में होगा फिनाले

पहले खबरें थीं कि शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा। लेकिन ताजा रिपोर्ट बताती है कि अब फिनाले की तारीख आगे बढ़ाकर जनवरी 2026 में रखी जाएगी। हालांकि ज्यादातर फैंस अभी इस खबर के ऑफीशियली अनाउंस किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। शो को एक्सटेंड करने का फैसला ऐसे समय में आ रहा है जब कंटेस्टेंट प्रणित मोरे को बिग बॉस हाउस में वापस लाया गया है, जिससे शो का माहौल और दिलचस्प हो गया है।

वाइल्ड कार्ड एंट्री पर भी सस्पेंस बरकरार

ग्रैंड फिनाले के एक्सटेंशन की खबरों के बीच, घर में अगली वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने कई इंटरव्यू दिए थे और उनके शो में आने की काफी चर्चा थी। लेकिन अब उनकी एंट्री की संभावना कम ही नजर आ रही है। उनकी जगह, 'राइज एंड फॉल' के कंटेस्टेंट अरबाज पटेल के शो में आने की खबर है।

निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड की एंट्री

अरबाज पटेल के नाम की चर्चा तब और तेज हो गई जब निक्की तंबोली ने एक लाइव स्ट्रीम में अपने बॉयफ्रेंड के सलमान खान के रियलिटी शो में जाने का हिंट दिया था। फैंस का मानना है कि निक्की का इशारा अरबाज पटेल की तरफ ही था। हालांकि, अगली वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार रखा गया है। मेकर्स जल्द ही फिनाले एक्सटेंशन और अगली एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

EndFragment

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका