बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हमने ही-मैन को खो दिया...बिग बॉस 19 के फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर सलमान खान के छलके आंसू

Dharmendra Tribute: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद करते हुए सलमान खान की आंखें भर आईं। उन्होंने दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए अपने दिल की बात कही।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan Emotional:‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में जहां एक ओर धमाकेदार परफॉर्मेंसेज ने माहौल को जश्न से भर दिया, वहीं दूसरी ओर एक भावुक पल ने सभी का दिल छू लिया। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए होस्ट सलमान खान मंच पर ही रो पड़े। जैसे ही शो में धर्मेंद्र के जीवन के खास पलों का वीडियो चलाया गया, सलमान की आंखें नम हो गईं और वह खुद को भावनाओं से रोक नहीं सके।

वीडियो में धर्मेंद्र के शानदार करियर और यादगार पलों को देखकर सलमान ने भारी मन से कहा, “हमने अपने ही-मैन को खो दिया। धरम जी जैसा इंसान दूसरा नहीं मिल सकता। जिस तरह उन्होंने जिंदगी को खुले दिल से जिया—वह किंग साइज लाइफ थी।" सलमान ने बताया कि वह हमेशा धर्मेंद्र को प्रेरणा की तरह देखते आए हैं और अपने करियर में उन्हें फॉलो करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि धरम जी की मासूमियत, मजबूत व्यक्तित्व और दिलकश अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे प्यारा स्टार बना दिया।

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान

सलमान ने आगे कहा कि धर्मेंद्र ने छह दशक तक लोगों को मनोरंजन दिया और फिल्मों में कॉमेडी, एक्शन से लेकर इमोशनल भूमिकाएं भी बखूबी निभाईं। “उन्होंने इंडस्ट्री को सनी देओल और बॉबी देओल जैसे बेटे दिए, और आज भी उनकी विरासत हर किसी को प्रेरित करती है,” सलमान ने नम आंखों से कहा।

सलमान ने यह भी बताया कि उन्हें पहली बार सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के लिए इतना बड़ा प्यार उमड़ता दिखा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “धरम जी का निधन 24 नवंबर को हुआ, जो मेरे पिता का जन्मदिन है। यह संयोग मेरे लिए बेहद दर्दनाक है। अगर मैं इतना महसूस कर रहा हूं, तो सोचिए उनके परिवार पर क्या गुजरी होगी।”

सलमान ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार की गरिमा का भी जिक्र किया और कहा कि परिवार ने अत्यंत शालीनता के साथ अंतिम विदाई दी। “हर कोई रो रहा था, लेकिन माहौल में अनुशासन और सम्मान था। ऐसा ही हर विदाई होनी चाहिए,” उन्होंने कहा।

24 नवंबर को हुआ था दिग्गज अभिनेता का निधन

गौर करने वाली बात ये है कि नवंबर की शुरुआत में धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 नवंबर के आसपास उनके निधन की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर फैल गई थीं, जिन्हें हेमा मालिनी और ईशा देओल ने खारिज कर दिया था। बाद में परिवार ने उन्हें घर ले आया, लेकिन 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में अभिनेता का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में सिनेमाजगत की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं और सबने एक स्वर में कहा“धरम जी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।”

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी