फरहाना ने उड़ाया गौरव खन्ना का मजाक  
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Fights: फरहाना ने उड़ाया गौरव खन्ना का मजाक, एक्टर बोले- मैं हूं टीवी का सुपरस्टार

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच जमकर झगड़ा हुआ। कैप्टेंसी टास्क में हारने के बाद तान्या मित्तल और फरहाना ने गौरव का मजाक उड़ाया, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।

सोनाली झा

Gaurav Khanna and Farrhana Bhatt Fight: ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की शुरुआत से ही सभी कंटेस्टेंट्स अपनी रणनीति और स्वभाव के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बार चर्चा में हैं टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना। अब तक शांत और संयमित दिखाई देने वाले गौरव का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए ताजा प्रोमो में गौरव खन्ना पहली बार पूरे जोश और गुस्से में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, शो में इस वक्त कैप्टेंसी टास्क चल रहा था, जिसमें गौरव को अमाल मलिक ने हरा दिया। हार के बाद गौरव थोड़ा निराश नजर आए, लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब घर की दो सदस्याएं तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। प्रोमो में दोनों को डांस करते और मजाकिया लहजे में कहते हुए देखा गया कि अब गौरव खन्ना का क्या होगा? तान्या आगे कहती हैं कि शहबाज, तुमने गौरव के साथ अच्छा नहीं किया।

गौरव खन्ना का चढ़ा पारा

तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की हरकतें देख गौरव का पारा चढ़ गया। गौरव ने दोनों को फटकार लगाते हुए कहा कि चाहे कितनी भी ताली बजा लो, जीके यहीं रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि तू भी ये देखेगी कि मैं इस शो में कैसे टिकता हूं। गौरव की बात सुनकर फरहाना ने तंज कसते हुए पूछा कि औप कौन हो? इस पर गौरव का जवाब था कि मैं हूं सुपरस्टार टीवी का और बिग बॉस का। उनका यह डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

फरहाना ने गौरव को कहा डरपोक

इसके बाद फरहाना ने उन्हें डरपोक कहा, जिस पर गौरव ने पलटवार करते हुए कहा कि तू फिनाले में मेरे लिए ताली बजाने वाली है। याद रखना, तू पहचानी जाएगी कि गौरव खन्ना के सीजन में आई थी। गौरव का यह आत्मविश्वास और एटीट्यूड फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक गौरव के सपोर्ट में उतर आए हैं।

बिग बॉस 19 का नया ट्विस्ट

कई फैंस का कहना है कि आखिरकार गौरव ने अपना असली रंग दिखा दिया। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि तान्या और फरहाना को किसी का मजाक उड़ाने से पहले सोच लेना चाहिए था। ‘बिग बॉस 19’ के इस सीजन में हर हफ्ते नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, और गौरव खन्ना का यह एटीट्यूड वाला मोमेंट शो को और दिलचस्प बना रहा है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज