बिग बॉस 19 (फोटो- सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

BB 19: नीलम के घर से आई चिट्ठी फाड़ने से मचा बवाल, फरहाना पर भड़के कंटेस्टेंट, अमाल हुए बेकाबू

Bigg Boss 19 News In Hindi: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना भट्ट कैप्टेंसी टास्क जीतने के लिए नीलम के घर से आई चिट्ठी को फाड़ देती है। जिससे सभी कंटेस्टेंट पर उसपर भड़क जाते हैं।

स्नेहा मौर्या

Captaincy Task Bigg Boss 19: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 के घर में हमेशा कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिलता है और इस बार फैंस के लिए एक नया ट्विस्ट आया है। दरअसल, घरवालों के लिए उनकी घर से आने वाली चिट्ठियों ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। कुछ प्रतियोगियों के लिए यह पल भावनाओं से भरा होगा, तो कुछ के लिए यह काफी तनावपूर्ण साबित होगा। इस बार की कैप्टेंसी टास्क सभी को उलझन में डालने वाला है।

हाल ही में आए प्रोमो में दिखाया गया कि फरहाना भट्ट के सामने दोबारा घर का कप्तान बनने का मौका होगा। उन्हें विकल्प दिया जाएगा या तो वे घर का कप्तान बनने के लिए नीलम गिरी की चिट्ठी को फाड़ दें या उन्हें चिट्ठी दे कर कप्तानी का मौका गंवा दें। लेकिन फरहाना ने एक पल भी नहीं सोचा और चिट्ठी को सीधे मशीन में डाल कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया। यह देखकर नीलम बिलक-बिलक कर रो पड़ीं। जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट उनपर बरस पड़ें।

फरहाना की वजह से फूट-फूटकर रोई नीलम गिरी

हालांकि, नीलम को संभालने के लिए कुनिका सदानंद और नेहल आईं।घर के बाकी सदस्य फरहाना के फैसले से खुश नहीं दिखे। इसके बाद तान्या, बसीर, शहबाज और अमाल फरहाना के पास गए और उनकी जमकर क्लास लगाई। लेकिन फरहाना को इसका कोई असर नहीं हुआ और वो हंसती रही, जिससे अमाल मलिक का गुस्सा उनपर फूट पड़ा।

इसके अलावा अगले प्रोमो में दिखाया गया कि अमाल फरहाना के पास पहुंचे जब वो खाना खा रही थीं। सिंगर काफी नाराज दिखे और फरहाना के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फरहाना को अपने किए पर शर्म आनी चाहिए। लेकिन फरहाना ने कहा कि वो बाद में देख लेंगी। उनके इस जवाब से अमाल और गुस्से में आ गए।

अमाल ने छीना फरहाना का खाना

सिर्फ इतना ही नहीं, अमाल ने फरहाना की प्लेट फेंकने की कोशिश की और इसी दौरान प्लेट भी टूट गई। घर के बाकी सदस्य जैसे तान्या, बसीर और शहबाज ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन सिंगर का गुस्सा काबू में नहीं आया। कुनिका भी चिल्लाई, लेकिन अमाल का गुस्सा अपने चरम पर था। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसपर बिग बॉस क्या फैसला लेते हैं।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो