दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा बिग बॉस 19 में आएंगे नजर  
मनोरंजन

Bigg Boss 19: ऑनस्क्रीन कपल रह चुकी ये जोड़ी बनेगी सलमान के शो का हिस्सा

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, शो को लेकर अपडेट्स भी तेजी से सामने आ रहे हैं। दिव्यंका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को सलमान खान के शो के लिए ऑफर मिला है।

अनिल सिंह

StartFragment

Divyanka Tripathi And Sharad Malhotra: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 19 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। सलमान खान और शो मेकर्स शो की तैयारी में जुटे हुए हैं। शो में कंटेस्टेंट के तौर पर कौन-कौन नजर आएगा? इसको लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। हाल फिलहाल में कई नाम सामने आए हैं, लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को शो का न्योता मिला है ऐसी खबर सामने आ रही है।

शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी दोनों ही टीवी सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन में एक साथ नजर आए थे। दिव्यांका त्रिपाठी ने विद्या का किरदार निभाया था तो वहीं शरद मल्होत्रा सागर के रोल में नजर आए थे। साल 2006 से 2009 तक यह सीरियल टीवी पर बेहद लोकप्रिय था। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे, दोनों के बीच अफेयर भी था, क्योंकि दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर भी तब सुर्खियों में थी।

बिग बॉस 19 से अधिक एंटरटेनमेंट की उम्मीद

सीरियल बंद होने के काफी समय बाद दिव्यांका और शरद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए, लेकिन अगर दोनों बिग बॉस के अपकमिंग सीजन में एक साथ नजर आएंगे तो दोनों के बीच कंट्रोवर्सी भी देखने को मिलेगी, मतलब दर्शकों को ढेर सारा मसाला देखने को मिलेगा ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को देखने के लिए उत्सुक हैं फैंस

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा दोनों को अलग-अलग न्योता भेजा गया है। दोनों अगर शो का हिस्सा बनते हैं, तो दर्शकों का रोमांच इनकी वजह से चरम पर पहुंच सकता है। हालांकि दोनों ने शो के ऑफर्स के लिए हामी भरी है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है इसकी जानकारी बिग बॉस की ताजा खबर देने वाले इंस्टाग्राम हैंडल ने दी है, इसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। बिग बॉस 19 का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसका प्रीमियर 24 अगस्त से जियो सिनेमा पर होगा और कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के होस्ट सलमान खान होंगे।

EndFragment

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM