बिग बॉस 19: राशन की लड़ाई में भिड़े घरवाले, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में जोरदार बहस 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में हुई फाइट, बिग बॉस 19 राशन को लेकर भिड़े लोग

Contestants Fight: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में फरहाना, कुनिका, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने कप्तान बनने के बाद मसाला बढ़ा दिया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Ashnoor Kaur Farhana Bhatt Fight: बिग बॉस 19 शो के शुरुआती दिनों में सिर्फ तान्या की बातें ही सोशल मीडिया पर छाई रहती थी, लेकिन अब टास्क में अशनूर कौर ने अपना रंग दिखा दिया है। शो के नए प्रोमो ने फैंस का भी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है।

जियो हॉटस्टार ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस नए राशन टास्क के बारे में बता रहे हैं। टास्क के लिए टीम को दो हिस्सों में बांट दिया गया है, जिसमें एक टीम की ड्रोन अशनूर कौर बनी हैं, जबकि दूसरी टीम की ड्रोन फरहाना भट्ट बनी हैं।

कुनिका अशनूर पर भड़क जाती हैं 

अशनूर अपनी टीम के लिए राशन इकट्ठा कर रही हैं, लेकिन फरहाना बशीर के साथ मिलकर दूसरी टीम का राशन चुरा रही हैं। जिस टीम के पास जितना राशन बचेगा, उन्हें उसी राशन से काम चलाना होगा। इस बात पर कुनिका अशनूर पर भड़क जाती हैं कि घी तो है ही नहीं, जबकि गौरव कहता है कि कम से कम चावल तो बचा लेते।

फैंस फरहाना को 'स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट' बता रहे हैं

टास्क के दौरान अशनूर कौर और फरहाना भी भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच राशन के डिब्बों को लेकर खींचतान भी होती है। लेकिन, प्रोमो देखकर लग रहा है कि राशन का टास्क फरहाना की टीम ही जीतने वाली है। आज के शो में फैंस को राशन टास्क ही देखने को मिलेगा। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस फरहाना को 'स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट' बता रहे हैं।

अशनूर क्या पिकनिक पर आई है

एक यूजर ने लिखा, ''अशनूर क्या पिकनिक पर आई है। फरहाना भट्ट ने हिला दिया सबको।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''घर में सबसे स्ट्रॉन्ग लड़की फरहाना है।'' इतना ही नहीं शो में फैंस को कुनिका और फरहाना की भी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है, जिसमें फरहाना कुनिका को लेकर बहुत गंदा बोलेगी। लेकिन, कुनिका भी मजबूती से फरहाना की बातों का जवाब देगी। दोनों की लड़ाई का प्रोमो भी जारी हो चुका है।

EndFragment

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक