बिग बॉस 19: चीज बॉक्स टास्क में हुआ घमासान, कैप्टन बनने की होड़ में कंटेस्टेंट्स  
मनोरंजन

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी के लिए मचा घमासान, 'चीज बॉक्स' टास्क में भिड़े टॉप 9 कंटेस्टेंट्स

Captaincy Task: टीवी के सबसे चर्चित और ड्रामा से भरपूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक बार फिर माहौल गरमा गया है। इस हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क कुछ अलग ही लेवल का नजर आ रहा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Contestants Fight: बिग बॉस ने इस बार कैप्टन चुनने के लिए एक अलग कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जिसमें गेम के साथ-साथ धक्का-मुक्की, प्लानिंग और स्ट्रैटेजी भी जमकर देखने को मिल रही है। घर के सदस्य न सिर्फ एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं, बल्कि इस बार का टास्क इतना दिलचस्प है कि दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है।

बीते एपिसोड में दिखाया गया है कि कैप्टेंसी की इस रेस में 9 दावेदार हैं, जिसमें अमाल मलिक, मृदुल तिवारी, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नीलम गिरि, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, शहबाज बादशाह और फरहाना शामिल हैं।

घर का नया कैप्टन कौन बनेगा  

मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस की आवाज से होती है, जिसमें वह घोषणा करते हैं कि जो भी इस चुनौती को पार करेगा, वही इस हफ्ते घर का नया कैप्टन बनेगा। जैसे ही टास्क शुरू होता है, सभी कंटेस्टेंट्स एक स्टार्टिंग पॉइंट से दौड़ लगाते हैं और एक बड़े से 'चीज' के आकार वाले बॉक्स में जाकर अपना-अपना चेहरा बाहर निकालते हैं।

नेहल चुडासमा गिर जाती हैं

टास्क में जैसे-जैसे वक्त बीतता है, माहौल और भी गरमाता जाता है। फरहाना हाथ में एक ट्राएंगल शेप का ब्लॉक लेकर दौड़ती हैं और कहती हैं कि वो किसी को ब्लॉक करने जा रही हैं। वहीं, इस भागमभाग में नेहल चुडासमा गिर जाती हैं। मृदुल तिवारी कहते हुए नजर आते हैं कि अब तो धक्काबाजी शुरू हो चुकी है। तान्या मित्तल का कहना है कि कोई उन्हें धक्का देकर खुद आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।

टास्क की संचालक कुनिका सदानंद

प्रोमो के आखिर में टास्क की संचालक कुनिका सदानंद कहती हैं, "इस कैप्टेंसी की विजेता हैं..." और इसके बाद प्रोमो खत्म हो जाता है। अब दर्शकों की नजरें इस पर टिकी हैं कि आखिर इस हफ्ते घर की कमान किसके हाथ में जाएगी।

बिग बॉस 19 के एपिसोड्स और टास्क

- बिग बॉस ने घरवालों को कई टास्क दिए हैं, जैसे कि "द बिग बीबी शो" और "चीज बॉक्स" टास्क। - कैप्टेंसी के लिए भी कई टास्क हुए हैं, जिसमें अमाल मलिक, अभिषेक और अन्य कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया है। - हाल ही में, अमाल मलिक ने कैप्टेंसी का ताज खो दिया है और नए कैप्टन का चयन किया जाएगा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO