बिग बॉस 19: अभिषेक बजाज और आवेज दरबार में हुई फाइट, कैप्टेंसी टास्क बना जी का जंजाल  
मनोरंजन

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में भिड़े दो दोस्त अभिषेक बजाज और आवेज दरबार, हाथापाई की आई नौबत

Captaincy Task: अभिषेक ने आवेज का रास्ता रोकते हुए उन्हें धक्का देने की कोशिश की, जो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ माना जाता है। कैप्टेंसी टास्क में दोस्त आपस में भीड़ गए।

अनिल सिंह

StartFragment

Awez Darbar And Abhishek Bajaj Fight: रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का थीम 'घरवालों की सरकार' पर आधारित है, जिसके चलते घर के अंदर दिलचस्प राजनीति और रणनीतियां देखने को मिल रही हैं। हर कोई कैप्टेंसी को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।  

चार हफ्ते गुजर चुके हैं और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा है। बहस, झगड़े और टास्क में आ रहे ट्विस्ट शो को लगातार मजेदार बना रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

कैप्टेंसी टास्क में दोस्त आपस में भीड़ गए

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और आवेज दरबार लड़ते हुए नजर आए। मामला तब और बढ़ गया जब बहस के बीच दोनों में हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। अभिषेक ने आवेज का रास्ता रोकते हुए उन्हें धक्का देने की कोशिश की, जो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ माना जाता है।

गोदाम की रक्षा भी करनी है

वीडियो में दिखा कि इस घटना पर अमाल मलिक नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है, लेकिन अभिषेक अपने रवैये पर कायम रहते हैं। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि कैप्टेंसी टास्क 'ब्लॉक एंड रीमूव' में पूरे घर को दो हिस्सों में बांटा गया और अमाल को कार्य का संचालक बनाया गया है। इस टास्क में दोनों टीम को सोने के बिस्किट से भरी बोरियां लूटनी हैं, साथ ही दूसरे के गोदाम पर डाका डालकर अपने गोदाम की रक्षा भी करनी है। 

तीन सदस्य अपनी शिफ्ट बदल सकते हैं

एक बार में तीन सदस्य ही टीम की तरफ से खेल सकते हैं। चाय गर्म होने की आवाज आने पर ये तीन सदस्य अपनी शिफ्ट बदल सकते हैं। टास्क बताते हुए बिग बॉस कहते हैं, ''आज कैप्टेंसी की खुली ऑफर है घरवालों, लूट सको तो लूट लो। इस टीम में से जो टीम जीतेगी, उसमें से एक सदस्य को कैप्टन बनाया जाएगा।''इस टास्क में जहां एक तरफ मेहनत और रणनीति देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर आपसी रंजिश और हाथापाई ने माहौल को गरमा दिया।

EndFragment

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक