मनोरंजन

Bigg Boss 18: शालिनी पासी की एंट्री से चौंके बिग बॉस के घरवाले, लगेज देख चकराया दिमाग

सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 में शालिनी पासी की एंट्री को देखकर बिग बॉस के घरवाले चौंक गए हैं। वह उन्हें मेहमान समझ रहे थे लेकिन उनका लगेज देखकर घर वालों का दिमाग चकरा गया है।

अनिल सिंह

मुंबई: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'फेबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आए शालिनी पासी ने बिग बॉस के घर में धमाकेदार एंट्री की है। बिग बॉस के लाइव फीड के मुताबिक बिग बॉस ने घर वालों को एक टास्क दिया था। बिग बॉस का घर टास्क में होटल बना हुआ था, रजत दलाल होटल के मैनेजर थे, श्रुतिका और अविनाश उन्हें असिस्ट कर रहे थे और अन्य घर वालों को स्टाफ की भूमिका दी गई थी। इसी बीच शालिनी पासी की एंट्री होती है। जिसे देखकर घर वाले चौक जाते हैं। घर वालों को लगता है कि वह कुछ समय की मेहमान हैं। लेकिन जब शालिनी पासी का लगेज घर में आता है, तो लोगों के होश उड़ जाते हैं।

शालिनी पासी की जब एंट्री बिग बॉस के घर में हुई तो रजत दलाल उनका स्वागत गुलदस्ते के साथ करते हुए नजर आए। शालिनी ने घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर जमके मस्ती की रजत दलाल, चाहत पांडे, तेजिंदर बग्गा, सारा आफरीन खान और शिल्पा शिरूठकर ने इसी बीच घर में डांस भी किया। मतलब शालिनी पासी की एंट्री को जबरदस्त बना दिया गया।

शालिनी पासी की एंट्री को घर वाले मेहमान की एंट्री समझ रहे थे, उन्हें यह लग रहा था कि शालिनी पासी कुछ घंटे बिग बॉस के घर में बिताकर वापस चली जाएगी। लेकिन कुछ समय बाद शालिनी पासी का बड़ा सा सूटकेस सामने आया। शालिनी पासी के लिए बिग बॉस ने घर के गार्डन एरिया में बहुत सारी खाने की चीज रखी हुई थी, यह सब कुछ देखकर बिग बॉस के घर में सुगबुगाहट शुरू हो गई कि क्या शालिनी पासी कंटेस्टेंट बनकर आई हैं।

शालिनी पासी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक यह कहा गया है कि शालिनी बिग बॉस के घर में सिर्फ दो दिन के लिए गई हैं और वह लंबे समय तक बिग बॉस के घर में नजर नहीं रहेंगी। हालांकि इस बात की औपचारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। उम्मीद है कि बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में इस बात का खुलासा किया जाएगा कि शालिनी पास ही की एंट्री बिग बॉस के घर में क्यों हुई है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस