भुवन अरोड़ा ने खोला राज 
मनोरंजन

भुवन अरोड़ा ने खोला राज, सिर्फ 15 दिनों में पूरी की 'जनावर - द बीस्ट विदिन' की शूटिंग

Bhuvan Arora Film Janaawar: भुवन अरोड़ा की नई वेब सीरीज जनावर जी5 पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें वे सब-इंस्पेक्टर हेमंत कुमार बने हैं। कहानी एक सिरकटी लाश, गायब सोना और लापता आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है।

सोनाली झा

Bhuvan Arora Reveals Secret: एक्टर भुवन अरोड़ा की नई वेब सीरीज 'जनावर - द बीस्ट विदिन' रिलीज हो चुकी है। जी5 पर रिलीज हुई इस सीरीज में भुवन अरोड़ा सब-इंस्पेक्टर हेमंत कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरीज को शचिंद्र वत्स ने डायरेक्ट किया है। भुवन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उन्होंने इस सीरीज की शूटिंग बस 15 दिनों में पूरी की।

'जनावर - द बीस्ट विदिन' की शूटिंग के अनोखे अनुभव को याद करते हुए भुवन अरोड़ा ने कहा कि शचिंद्र वत्स सर की सबसे अच्छी बात थी कि उनको अपना एडिट पता था। मुझे लगता है कि एक निर्देशक और एक्टर का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है और मैंने उनके साथ ऐसा किया। हमने इसे बहुत कम समय में शूट किया। मुझे लगता है कि हमने पूरे 15 दिनों तक शूटिंग की, इतने दिनों में हमने इसे पूरा शूट कर लिया। अब मुझे नहीं पता कि हमने यह कैसे किया।

जनावर - द बीस्ट विदिन की कहानी

इस सीरीज में सब-इंस्पेक्टर हेमंत कुमार की कहानी है, जो एक सिर कटी लाश, गायब सोना और एक लापता आदमी की वजह से अपराध के क्रूर जाल में फंस जाता है। इससे उसका छोटा सा संसार अंदर तक हिल जाता है। जैसे-जैसे हेमंत गहराई में उतरता है, उसका सामना न केवल खतरनाक अपराधियों से होता है, बल्कि पूर्वाग्रह, राजनीतिक दबाव और हर इंसान के अंदर छिपे शैतानों से भी होता है। इस शो में भगवान तिवारी, अतुल काले, वैभव यशवीर, इशिका डे, विनोद सूर्यवंशी, अमित शर्मा, बदरुल इस्लाम और दीक्षा सोनलकर जैसे कलाकार हैं।

भुवन अरोड़ा की फिल्म

आरंभ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने इसका निर्माण किया है। भुवन अरोड़ा को ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘तेवर’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों में छोटी मगर दमदार भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्हें एक्टर शाहिद कपूर के साथ क्राइम ड्रामा सीरीज ‘फर्जी’ के लिए भी याद किया जाता है। पिछले साल भुवन को कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनके दोस्त के रोल में देखा गया था। उन्हें पिछली बार वेब सीरीज ‘दुपहिया’ में देखा गया था। इस सीरीज में भी उनके किरदार को खूब सराहा गया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा