Highlights
भूषण कुमार ने 19 साल की उम्र में पिता गुलशन कुमार को खो दिया।
कम उम्र में T-Series की जिम्मेदारी संभालकर बिजनेस को आगे बढ़ाया।
डिजिटल दौर को पहचानकर YouTube पर T-Series की मजबूत मौजूदगी बनाई।
भूषण कुमार ने म्यूजिक के साथ फिल्म निर्माण में भी हासिल की बड़ी सफलता।
Bhushan Kumar Net Worth: किसी भी इंसान की लाइफ में सबसे मुश्किल दौर वह होता है, जब जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही उसके सिर से पिता का साया उठ जाए। महज 19 साल की उम्र में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी दुखों का ऐसा ही पहाड़ टूटा था। साल 1997 में पिता गुलशन कुमार की हत्या के बाद पूरे परिवार और बिजनेस की जिम्मेदारी उनके युवा कंधों पर आ गई थी।
अनुभव की कमी और पिता को खोने के गहरे दर्द के बीच उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को संभाला। आज वही युवा अपनी हिम्मत और काबिलियत के दम पर लगभग 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं और भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।
पिता गुलशन कुमार के जाने के बाद भूषण कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती कंपनी की नीव को बचाए रखने की थी। उस दौर में किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतनी कम उम्र का लड़का इतने बड़े बिसनेस को संभाल पाएगा।
लेकिन भूषण ने अपने अंदर के दुख और गुस्से को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने दिन-रात एक करके म्यूजिक और फिल्म निर्माण की बारीकियों को सीखा। वह हर छोटे-बड़े फैसले में खुद शामिल होते थे। उनकी इसी लगन और अनुशासन ने धीरे-धीरे कंपनी को मुश्किल दौर से बाहर निकाला।
भूषण कुमार की सक्सेस के पीछे 2 सबसे बड़ी ताकतें रही हैं, पहली उनकी अटूट मेहनत और दूसरी बदलते समय की जरूरत को पहचानने की कला। जब म्यूजिक इंडस्ट्री सीडी और कैसेट के दौर से निकलकर डिजिटल मीडिया की तरफ बढ़ रही थी, तब उन्होंने सबसे पहले इस बदलाव को अपनाया।
भूषण कुमार ने अपने सारे गानों और फिल्मों को यूट्यूब पर लाना शुरू किया। उनके इस एक दूरदर्शी फैसले ने कंपनी की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। आज उनकी कंपनी का यूट्यूब चैनल दुनिया में टी-सीरिज को सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला नंबर 1 चैनल बन चुका है, जो देश के लिए गर्व की बात है।
अपने जन्मदिन के खास मौके पर भूषण कुमार की यह संघर्ष गाथा हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल दौर में हार मान लेता है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला से शादी की है।
दोनों मिलकर न केवल अपने परिवार को बखूबी संभाल रहे हैं, बल्कि मनोरंजन इंडस्ट्री में नए प्रयोग भी कर रहे हैं। आज उनकी कंपनी केवल म्यूजिक तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सफल फिल्मों का निर्माण भी कर रही है।
भूषण कुमार की कहानी हमें सिखाती है कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, यदि इरादे मजबूत हों तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है। 19 साल के एक घबराए हुए लड़के से लेकर लगभग 1000 करोड़ के साम्राज्य के मालिक बनने तक का उनका यह सफर आसान नहीं था। उन्होंने साबित कर दिया कि दर्द इंसान को तोड़ता नहीं है, बल्कि सही दिशा मिलने पर उसे हीरे की तरह तराश देता है।